26 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

26 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष 
आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं अथवा मनोरंजक पल बिता सकते हैं। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ वक्त बिताने का अवसर निकालेंगे। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी पारिवारिक विषयों से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ 
आज का दिन आनंद में वृद्धि करने वाला है। सितारों की अनुकूल स्थिति से आपकी कमाई में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। आप नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इसमें परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। यदि आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद था, तो आज वह भी समाप्त हो जाएगा। आपके विरोधी भी आज शांत रहेंगे। बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी।

मिथुन 
आज साहसिक फैसले लेकर लाभ पा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा, आपके बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। आज अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिल सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, अचानक खर्च होने का योग बना है।

यह भी पढ़े Ballia News : भाई के लिए दुल्हन देखने आई महिला को उचक्कों ने यूं बनाया शिकार, थाने पहुंची पीड़िता

कर्क 
आपको वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बढेगा। सरकारी क्षेत्र से भी आपको लाभ और खुशी मिलेगी। आप आज अपने किसी रिश्तेदार से मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको आज विपरीतलिंगी मित्रों और सहकर्मियों से विशेष लाभ और सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़े 28 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह 
आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। आपको आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचना चाहिए और गैर जरूरी खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए। किसी की बातों में आकर निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित मामले में आपको आज खुशी मिलेगी। नौकरी में आपको आज किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है।

कन्या
आज का दिन लाभदायक रहेगा है। लेकिन लाभ के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको किसी पर भी बहुत भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो धोखा मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और प्रेमी के साथ आपका आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। छात्रों का प्रदर्शन भी आज बेहतर होगा। अकाउंट और बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल और लाभदायक होगा।

तुला 
आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। कारोबार में आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आज आपको परिवार में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। माता की सेहत नरम रह सकती है, इसलिए इनकी सेहत का ध्यान रखें। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज व्यवहार कुशलता का लाभ परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आपको कानूनी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा। आप किसी नई योजना पर भी आज काम शुरू कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

धनु 
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन आपका सामान्य और सुखद रहेगा।

मकर 
भावुकता पर कंट्रोल करना चाहिए। वैसे आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका काम भी आज सुचारू रूप से चलेगा। साथ ही आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। खान पान के मामले में आपको आज सजग रहना होगा, पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपकी किसी समस्या का भी आज समाधान हो जाएगा। लव लाइफ में आपका रिश्ता गहरा और मजबूत बनेगा। नौकरी से जुड़े लोगों की सहकर्मी से वाद विवाद से बचना चाहिए। धैर्य और संयम से आप प्रतिकूल स्थिति को भी अनुकूल बना सकते हैं। आपको आज कमाई के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे।

मीन 
अपनी सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। आपकी कोई दबी हुई समस्या फिर से उभर सकती है जिससे आपको परेशानी होगी। आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने काम से काम रखना होगा और काम के प्रति सजग भी रहना चाहिए नहीं तो विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पटना-बलिया-पटना विशेष ट्रेन संचालन पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, देखें ताजा अपडेट पटना-बलिया-पटना विशेष ट्रेन संचालन पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, देखें ताजा अपडेट
Ballia News : रेलवे प्रशासन (Railway Administration) द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र...
‘उमराव जान’ से बेहतर कोई हमराही हो ही नहीं सकता
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम : बलिया बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश, ध्यान दें शिक्षक, यहां उपलब्ध हैं कोर्स
मरा समझ कर युवती को नदी के किनारे फेंका, सामने आया चौकान्ने वाला सच
बलिया : टैंकर की चपेट में आने से किशोर की मौत, सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल, दो गिरफ्तार
31 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया में नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर कवि-संगीत गोष्ठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया शुभारम्भ