28 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
Today's Horoscope




मेष
आज का दिन रोमांटिक और बढ़िया रहने वाला है। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है और आप आज सकारात्मक रहेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी।
वृषभ
अपने कामकाज के साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा कि पुरानी बातों को उठाने से बचें। माता पिता से लेकिन आपको आज सहयोग और स्नेह मिलेगा। शाम तक आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। आपके घर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा, जिससे दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं तो सतर्कता का ध्यान रखें। व्यापार कर रहे लोगों को आज प्रतिस्पर्धियों से सावधान और सतर्क रहना होगा। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता होगी।
कर्क
आज आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार कुशलता का भी आपको आज लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी पहचान और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से परिचय हो सकता है। व्यापार में लाभ से मन आनंदित होगा।
सिंह
अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आपको भूमि और वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद भी आपको आज मिलेगा। फैमिली बिजनेस में परिवार के सहयोग से कमाई भी बढेगी। आज शाम के समय आपके घर पर कुछ मनोरंजक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
आज ग्रहों का शुभ संयोग बना है। ऐसे में आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आप अपनी बुद्धि और कौशल से व्यापार में जो भी निर्णय लेंगे उसमें आप सफल होंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
तुला
आज का दिन प्रेमपूर्ण रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहने से मन परेशान भी रहेगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी सामाजिक और धार्मिक काम में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे शाम से रात का समय प्रसन्नता में बीतेगा।
वृश्चिक
आज अप्रत्याशित खुशी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र और परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। माता पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी आप आज खुशी पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में पद प्रभाव का भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में आज लापरवाही से बचें।
धनु
आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप बैंक अथवा किसी संस्था से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कामयाबी मिलेगी। आपका कोई रुका हुआ अथवा अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आज सफलता मिलने की खुशी होगी। लव लाइफ के मामले में आपका दिन आज रोमांटिक रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।
मकर
कोई नया काम करेंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। ऐसे में आज आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। बच्चों ओर जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे। व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंद्वी के कारण परेशानी हो सकती है।
कुंभ
आज सरकारी कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज अपने अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में विवाद या तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त सकता है। आपको आज बिजनेस में अपने कर्मचारियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। शाम का समय आपके कारोबार व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा।
मीन
आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आज आपको कुछ ऐसे खर्च भी करने होंगे जो न चाहते भी आपको करने होंगे। आज शाम के समय किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा में परेशानी हो सकती है। सामाजिक जान पहचान का लाभ मिलेगा।

Related Posts
Post Comments

Comments