बलिया में नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर कवि-संगीत गोष्ठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया शुभारम्भ




Ballia News : नव संवत्सर वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रामपुर उदयभान स्थित पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के प्रांगण में संगीत/काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना ,संस्कार भारती का ध्येय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि, "हमारा समाज अपनी पुरानी संस्कृति की तरफ अग्रसर हुआ, इसमें संस्कार भारती का बड़ा योगदान रहा है।" उन्होंने कहा कि वसंत ऋतु हमारे जीवन में नई उमंग और ऊर्जा भरती है, प्रकृति को जीवंत करती है। एक सुखद, संतुलित मौसम का अनुभव कराती है। यह ऋतु हम सबको अपने जीवन में कुछ नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती है।
साहित्यकार डॉ भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि हमारा नव वर्ष बसन्त के साथ आता है और घर-घर में अन-धन भर देता है। बाग-बगीचों में रंग बिरंगे फूल खिल जाते हैं। वातावरण गमक जाता है।" इस अवसर पर विशिष्ट जन में सुरेंद्र, जयस मिश्र, विजय मिश्र, राम प्रसाद सरगम, डॉ नवचन्द्र तिवारी व रामेश्वर सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्प हार से सम्मानित किया गया।
मौके पर विशाल (संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य), राकेश कुमार गुप्ता (संस्कार भारती बलिया के महामंत्री) रश्मि पाल (संस्कार भारती बलिया-सह महामंत्री), डॉ फतेहचंद बेचैन, दिव्यांश, सुजीत यादव, जय प्रकाश, मंजीत, प्रिंस, प्रतिभा, शिवानी, दिव्यांशी, प्रियांशी, रानी वर्मा ,प्रज्ञा पाण्डेय, आरती वर्मा, नरेन्द्र पाण्डेय, देवांश, अखिलेश, आलोक सिंह एवं श्रुति पाण्डेय आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में संस्कार भारती बलिया के अध्यक्ष पं. राजकुमार मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts
Post Comments

Comments