बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, फंदे पर झूला आहत पति




झांसी : पत्नी का मायके में एक युवक से अफेयर था... वो दोनों बेटों और 2.5 लाख रुपए के गहने लेकर भाग गई। उसने धोखा दिया है, मैं अब जिंदा रहकर क्या करूंगा? मुझे अब नहीं जीना है... मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। ये शब्द झांसी में सुसाइड करने वाले नरेंद्र के है, जो मरने से पहले अपनी बहन को फोन कर रोते हुए व्यक्त किया।
मामला सदर थाना क्षेत्र के भट्टागांव का है। नरेंद्र उर्फ अमीचंद अहिरवार (31) का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला। किराएदार का बेटा सुबह किसी काम से उससे मिलने पहुंचा तो उसने शव को देखा। वह चीखने चिल्लाने लगा। परिजन दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नरेंद्र के बड़े भाई खेमचंद ने बताया कि हम लोग तीन भाई और दो बहन हैं। नरेंद्र सबसे छोटा था। उसकी शादी 5 साल पहले झांसी की रहने वाली मंजू से हुई थी। उनके छोटे-छोटे दो बेटे हैं।
नरेंद्र रेल कारखाने में प्राइवेट तौर पर काम करता था। मंजू का अपने मायके में एक युवक से अफेयर था, जिसका हम लोगों को पता नहीं था। करीब 4 महीने पहले मंजू अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। साथ में दोनों बेटों और 2.5 लाख रुपए के गहने भी ले गई। इसके बाद उसके अफेयर का पता चला। नरेंद्र अपने दोनों बच्चों को बहुत चाहता था। 4 महीने से पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस भी उनको नहीं ढूंढ़ सकी। इससे नरेंद्र डिप्रेशन में रहने लगा था। वह दिन-रात बच्चों के लिए रोता था।
गुरुवार को वह काम पर गया था। शाम करीब 6 बजे लौटकर घर आया, फिर अपनी दोनों बहनों से फोन पर बात की। वो खूब रोया। कहा- वह बच्चों और गहने भी ले गई। हमें बच्चों की बहुत याद आती है। बहनों ने समझाकर फोन काट दिया। बहनों से बात करने के बाद नरेंद्र ने कमरे में पंखे पर गमछा से फंदा बनाया और लटक गया। थोड़ी देर बाद किराएदार का बेटा पहुंचा तो शोर मचाया। नरेंद्र के सुसाइड से परिजन सदमे में हैं।

Related Posts
Post Comments

Comments