1 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

1 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज दिन भावनात्मक दृष्टि से नुकूल नहीं है। जो लोग आपके दिल के करीब हैं, उनसे दूरी बन सकती है। काम-धंधे में दबाव रह सकता है। संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप अपने सौम्य व्यवहार से चीजें ठीक कर सकते हैं। नजरिया सकारात्मक रखें। मेहनत से भागे नहीं और चुनौतियों का डटकर सामना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

वृषभ
आज का दिन आपके लिए आरामदायक है। सितारे छोटे-मोटे बदलावों का इशारा कर रहे हैं। निजी जीवन में धैर्य महत्वपूर्ण है। जल्दबाजी में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई करीबी सलाह दे सकता है, जिससे संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। लाभ हो सकता है।  पेशेवर मोर्चे पर कठिन संघर्ष के बाद ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सैर करें और उचित व्यायाम करें। शाम को छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं। हर्षोउल्लास का वातावरण रहेगा। 

मिथुन
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। काम करने की प्रबल इच्छा होगी। जब तक टास्क को पूरा नहीं कर लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। आज कोई सपना सच हो सकता है। भाग्य का साथ है। किस्मत चमकने का दिन है, जिसमें आपका कठिन परिश्रम शामिल है। घर-परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

यह भी पढ़े शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सस्पेंड, वायरल हुआ था ये वीडियो

कर्क
आज लक्ष्यों को पूरा करने का दिन है। वर्कप्लेस में बॉस को आपसे से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपको एक सीख भी लेनी होगी, वो यह कि आप खुद को जमीन से जोड़कर रखें। थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। हर मुश्किल घड़ी में आपके करीबी और प्रियजन हमेशा साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय अनुकूल है।

यह भी पढ़े 2 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच -समझकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान के योग हैं। क्रोध से बचें। ऑफिस में आज काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा करने को मिल सकता है, जो तरक्की के रास्ते खोल देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सफलता कदम चूमेगी। 

कन्या
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सफलता मिलने का योग है। अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी करीबी से लाभ हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ नम्रता से पेश आएं। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। दिल से नहीं, दिमाग से निर्णय लें। 

तुला
आज आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। करीबी लोगो का सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।  निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।

वृश्चिक
आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।

धनु
आज का दिन नौकरी- पेशा के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम से काम रखिये। आपकी दखलंदाजी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दिनभर शांति का भाव बनाकर चलेंगे, तो नतीजे पक्ष में आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। लेकिन खान-पान में जोखिम लेने से बचें। 

मकर
काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ
आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। विवाह के लिए घरवालों की अनुमति मिल सकती है। 

मीन
आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी सजलता कभी विफलता की स्थिति रहेगी। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर अंधविश्वास धोखा दिला सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर है, लेकिन जल्द ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी से हर काम अच्छा होगा। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तीन डंपरों की टक्कर में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत तीन डंपरों की टक्कर में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत
UP News : यूपी के अयोध्या में बुधवार की तड़के तीन डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक...
Ballia News : तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, दर्ज हैं 11 मुकदमें
बलिया : कक्षा 5वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विदा करते वक्त भावुक हुए शिक्षक
Ballia News : सातवीं का छात्र पुलिस अभिरक्षा में, ये हैं बड़ी वजह
पत्नी की दरिंदगी का Video वायरल : लोको पायलट पति को मारे थप्पड़, चेहरे पर मारी जोरदार लात
बलिया में सरेआम गुंडई : बेटी से छेड़रानी का विरोध करने पर पिता को बुरी तरह पीटा, रेफर
शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सस्पेंड, वायरल हुआ था ये वीडियो