20 March ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल




मेष
आज आपकी राशि में सूर्य का गोचर होगा। नई चीजें होंगी। साहस में वृद्धि होगी। अचानक कोई अवसर सामने आ सकता है। तुरंत निर्णय लेना पड़ सकता है। रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति नॉर्मल रहेगी। अचानक खर्च आने से परेशान हो सकते हैं। वर्कप्लेस में आपके लीडरशिप की सराहना होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुलमिलाकर आज नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। सपने सच होंगे।
वृषभ
आज का दिन आत्मचिंतन का है। खुद के अंदर झांककर देखें कि आप कहां गलत हैं और कहां सही हैं। निजी जीवन और पेशेवर दोनों मोर्चे पर आपका दृढ़ संकल्प बढ़ा रहेगा। रिश्तों को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। वर्कप्लेस पर धैर्य से चीजें निपटाएं। धन की स्थिति सामान्य है। खर्च की अधिकता रहेगी। भागदौड़ में अपने हेल्थ की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। आराम करना भी जरूरी है। हेल्दी फ़ूड लें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। वाहन चलाते समय स्पीड पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
आज आपके जीवन में रचनात्मकता और सामाजिक गतिविधियों की बाढ़ रहेगी। आपके सितारे अनुकूल हैं। सहकर्मियों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। दोस्तों या भागीदारों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है, लेकिन भविष्य को लेकर बजट बनाएं। फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाकर बचत पर फोकस करें। घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपस में मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क
आज आपके ऊपर चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। भावनात्मक संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में आपको खुशियां मिलेंगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। धन कमाने के मौके मिलेंगे। सावधानी से इन अवसरों का फायदा उठाएं। पेशेवर मोर्चे पर सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। काम और घरेलू मामले में संतुलन बनाने पर जोर रहेगा। आपका सौम्य रवैया इसे बिगड़ने नहीं देगा। शाम को परिवार के साथ छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं।
सिंह
आज आप रचनात्मक के क्षेत्र में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। साथियों या दोस्तों के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। सफलताओं की संभावना है। दिल के मामलों में ग्रहों की स्थिति रोमांटिक है। अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। साथी के साथ डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक तौर आप खुद को मजबूत पाएंगे। गिफ्ट में खर्च हो सकता है। जॉब में स्थिति ठीक है, लेकिन अभी बदलाव करने के बारे में नहीं सोचें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है।
कन्या
आज आपके लिए ग्रहों की चाल अनुकूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। मानसिक परेशानियों में राहत मिलेगी। आगे बढ़ने में भाग्य का साथ मिलेगा। समस्याओं को आसानी से हल कर लेंगे। निजी जीवन में आपका दयालु स्वभाव रिश्तों में मिठास घोल देगा। आज आप बोलेंगे कम, सुनेंगे ज्यादा। निवेश से धन लाभ के योग हैं। फिजूल खर्ची से बचना होगा। पेशेवर मोर्चे पर मेहनत रंग लाएगी।पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मन में शांति बनाए रखने के लिए सैर पर जा सकते हैं। अपनों के साथ कुछ वक्त बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला
आज आप हर क्षेत्र में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। हर काम शांति और सलीके से करने की कोशिश कर सकते हैं। वर्कप्लेस में आप अपनी काबिलियत और सूझबूझ से कामयाबी हासिल करेंगे। निजी जीवन में ऊहापोह की स्थिति बन रही है। असमंजस में रहेंगे कि दिल की सुने या दिमाग की। रिश्तों में दिल-दिमाग दोनों की सुनना भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। दीर्घकालिक परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक पक्ष में निराशाजनक स्थिति है। कर्ज लेना पड़ सकता है। इस बात पर ध्यान रखें कि जितनी चादर हो, उतना ही पैर फैलाना चाहिए। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक
आज आपके जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। निजी और पेशेवर मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रह-गोचर आपको धैर्यवान बनाएंगे। मुश्किल हालातों से निपटने में अपनी सहज शक्तियों का उपयोग करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से बहसबाजी नुकसान करवा सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में गलतफहमियों के चलते दूरियां आ सकती हैं। अचानक धन के योग हैं, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें। व्यवसायिक मोर्चे पर कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशविरा जरूर करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक नजरिया रखें।
धनु
आज आपको नए अवसरों का सामना करना पड़ सकता है। दुविधा ये रहेगी कि क्या सही है और क्या गलत? आपका उत्साह चरम पर होगा और आशावाद का सहारा लेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूलता लिए है, इसका फायदा उठाएं। कार्यस्थल पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने हंसमुख स्वभाव से रिश्तों में मिठास घोल देंगे। साथी के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थितियां संतोषजनक हैं। खर्चों के चलते भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सामाजिक समारोहों में जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बढ़िया है।
मकर
आज आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं को फिर से परिभाषित करने का मौका मिलेगा। योजनाओं को समय पर करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। काम पर मजबूत से फोकस रखने के बाद सफलता के योग हैं। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सफलता के लिए एक अच्छे नेटवर्क की जरूरत होगी। भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्तों में मजबूती आएगी। खर्च की अधिकता रह सकती है। बचत और निवेश पर फोकस रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। ताजगी के लिए मॉर्निंग वॉक पर जाएं। पैदल चलें। परिवार के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आज आपके साथ कुछ नया हो सकता है। ऐसा लगेगा, जैसे आपको इसी का इंतजार था। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आज कुछ नई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। आपका अनूठा दृष्टिकोण आपकी सबसे बड़ी ताकत है। ग्रहों की अनुकूलता है, उसका फायदा उठा सकते हैं। संबंधों में बातचीत से समस्याएं हल हो सकती हैं। अड़ियलपन से दूरियां बनेंगी। इसका असर प्रोफेशनल लाइफ में पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल है। धन का आगमन हो सकता है। आवेग में आकर कोई फैसला नहीं लें। दूरगामी परिणाम परेशानी का कारण बन सकते हैं।
मीन
आज आपका ध्यान सामाजिक गतिविधयों पर केंद्रित हो सकता है। आपकी दायलुता आपकी कमजोरी है, इसे खुद पर हावी नहीं होने दें। स्ट्रॉन्ग बने और प्रैक्टिकल सोच अपनाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। वर्कप्लेस पर आप अपने पॉजिटिव सोच से सहयोगियों का दिल जीत लेंगे। टीम में एकजुटता बनेगी। आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। रिश्तों में सहज रहें। भावनात्मक अभिव्यक्ति से प्यार बढ़ता है। सम्मान करें और पर्याप्त समय दें। यह एक ऐसा दिन है जब आप अपनी पॉजिटिव सोच से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पर्याप्त नींद लें।

Related Posts
Post Comments

Comments