Ballia में एक ही घर से उठी दो अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव
On




Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों के असामयिक निधन से इलाके में मातम छा गया। गांव से एक साथ दो अर्थियां उठी तो हर दिल सिसकता नजर आया। बीएसएफ से सेवानिवृत्त सुंदरेश सिंह की पत्नी कंचन देवी (45) का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी सुंदरेश सिंह के पिता कमलदेव सिंह (72) ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से लोग सन्न रह गये। एक ही घर में दो लोगों के निधन से गांव गमगीन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों का अंतिम संस्कार महावीर घाट, बलिया में किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
31 Mar 2025 13:29:19
Ballia News : रेलवे प्रशासन (Railway Administration) द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र...
Comments