4 साल की मासूम से दुष्कर्म : कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपी सलमान को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

4 साल की मासूम से दुष्कर्म : कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपी सलमान को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

अयोध्या : महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान 35 वर्षीय सलमान के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची घर से गायब थी। खोजबीन करने के बाद बच्ची आरोपी सलमान के घर में पाई गई। बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उधर, घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, 'बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। इस बीच, आरोपी फरार हो गया था, जिसे पकड़ लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।'

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह
बलिया : बांसडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पंहुचे...
इस बार सनातन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं 17 सितंबर, ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से जानिएं क्यों
विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक ; VIDEO वायरल
बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
बलिया में महिला से छेड़खानी, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा