बलिया : संगीन अपराध में दो अभियुक्त गिरफ्तार
On
बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय हमराह मुख्य आरक्षी अरविन्द तिवारी क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 352, 452, 427, 307, 308 भादवि में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र सुग्रीव राम व शिव कुमार पुत्र शिवनाथ राम (निवासीगण : विरनपुरा, संवरा, थाना रसड़ा) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
Post Comments
Latest News
स्कूल की शिकायत लेकर डीएम से मिले थे बच्चे, दो शिक्षक किए गए सस्पेंड
19 Sep 2024 06:14:42
सिद्धार्थनगर : विकास इंटर कॉलेज खेसरहा में बच्चों को फर्जी तरीके एवं मनगढंत ढंग से अतिरिक्त शुल्क लेने संबंधी शिकायत...
Comments