ईंट से कूचकर पति की निर्मम हत्या, पत्नी की क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह
शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर जिले से सटे रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में गुरुवार को जो कुछ हुआ, उसे कोई भुला नहीं पाएगा। महिला ने अपने पति की घर से बाहर लाकर सड़क पर सार्वजनिक तौर पर हत्या की। हत्या करना तो एक अलग बात थी, हत्या के बाद जो कुछ हुआ, उसे बयां करने में भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। एक महिला ने वर्षों से भरे पति को लेकर गुस्से को उसकी जान लेकर निकाल लिया। महिला ने ईंट से पति के सिर को कुचला। हड्डी तोड़ी। इसके बाद हाथ डाल कर सिर का पूरा भेजा निकाल कर बाहर कर दिया। हैरान कर देने वाली बात तो ये थी कि महिला ने सबके सामने और दिन दहाड़े खूनी खेल खेला।
पति की हत्या कर फरार नहीं हुई महिला
महिला का गुस्सा इतने से भी ठंडा नहीं हुआ तो उसने अपने हाथ से पति का पूरा भेजा निकाल दिया। इतना ही नहीं, पति की हत्या करने के बाद महिला फरार भी नहीं हुई, बल्कि अपने घर चली गई। दिनदहाड़े पति की हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना विभत्स है कि दिखाया नहीं जा सकता। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हत्या करने वाली पत्नी को हिरासत में ले लिया। घटना रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव की है, जहां सत्यपाल अपनी पत्नी गायत्री और एक बेटे व बेटी के साथ रहता था।
सत्यपाल का बेटा बीए की डिग्री ले चुका है, जबकि बेटी 10वीं में क्लास पढ़ती है। साथ में सत्यपाल की बुजुर्ग मां भी रहती है। सत्यपाल और गायत्री में अक्सर विवाद होता रहता था। यह रोज की बात हो गई थी, इसलिए घर परिवार के लोग और पड़ोसी ध्यान नहीं देते थे। गुरुवार दोपहर भी गायत्री और सत्यपाल में झगड़ा हो रहा था। इस दौरान गायत्री अपने पति सत्यपाल को पीटते हुए घर से सड़क पर लाई और सत्यपाल को गिरा दी। फिर गायत्री अपने पति के सीने पर बैठ गई और पास में पड़ी ईंट उठाई और सत्यपाल के सिर पर हमला करना शुरू कर दिया।
झगड़े का Video बनाते रहे लोग
यह सबकुछ पूरा गांव देख रहा था। सभी तमाशबीन बने हुए थे। लोग पति-पत्नी के झगड़े का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने सत्यपाल को बचाने की कोशिश नहीं की। पत्नी की क्रूरता यहीं पर खत्म नहीं हुई, उसने अपने पति का पूरा भेजा ही बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में पुलिस को किसी ने सूचना दी। इस बीच, सत्यपाल के मरने के बाद गायत्री अपने घर में चली गई। इधर, सत्यपाल की मौत पर उसकी मां बिलख-बिलख कर रोती रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या करने वाली गायत्री को हिरासत में लिया।
Comments