पुलिस की जीप पलटने से महिला सिपाही की मौत, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

पुलिस की जीप पलटने से महिला सिपाही की मौत, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में मंगलवार की रात पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पहले पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से बेहतर उपचार के लिए चारों पुलिसकर्मियों को संडीला सीएचसी भेज दिया गया। उपचार के दौरान महिला आरक्षी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घायलों का हाल जानने के साथ ही मृत महिला आरक्षी के परिजनों को ढाँढस बँधाया।

बताया जा रहा है कि कासिमपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह थाना कासिमपुर पर दर्ज एक अभियोग के संबंध में पीड़िता का बयान करने न्यायालय हरदोई गए थे। वापस जाते समय थाना कासिमपुर पर तैनात पैरोकार का आरक्षी शुभम कुमार एवं आरक्षी मनोज कुमार भी उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह के साथ प्राइवेट वाहन से वापस गौसगंज चौकी पर आए।

उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, महिला आरक्षी शशि सिंह, आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप लेकर थाना कासिमपुर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में रानी फूड कैफे के निकट सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इसमें चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला आरक्षी शशि सिंह व कांस्टेबल शुभम यादव को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया।उपचार के दौरान महिला आरक्षी शशि सिंह की मौत हो गई, वही अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह
बलिया : बांसडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पंहुचे...
इस बार सनातन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं 17 सितंबर, ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से जानिएं क्यों
विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक ; VIDEO वायरल
बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
बलिया में महिला से छेड़खानी, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा