पत्नी और साली को मारी गोली, फिर उठाया खौफनाक कदम ; हकीकत जानकर हिल जाएगा आपका दिल

पत्नी और साली को मारी गोली, फिर उठाया खौफनाक कदम ; हकीकत जानकर हिल जाएगा आपका दिल

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। इतना ही नहीं, इसके बाद इस खुद को भी गोली से उड़ा लिया।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पटना के बाढ़ का है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपक कुमार (28) बिहार शरीफ का रहने वाला था। दीपक कुमार और लक्ष्मी देवी की शादी 3 साल पहले हुई थी। दोनों का 2 साल का एक बेटा है। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। आरोपी अपने ससुराल में ही रहता था। रविवार की सुबह पति-पत्नी में लड़ाई हुई। गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी देवी (24) पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही बड़ी बहन गुड़िया कुमारी (30) बचाने आई, लेकिन दीपक ने उसे भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली।

लक्ष्मी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुड़िया की हालत गंभीर है। गुड़िया देवी भी प्रेग्नेंट है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त मां खेत पर गई थी। मामले में बाढ़ SDPO अपराजिता लोहान ने बताया कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। दीपक करीब 2 महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद वो अपने मायके आ गई थी। परिजनों ने बताया कि दीपक अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। 2 महीने से इसलिए ससुराल में था। वो उसके साथ नहीं जाना चाह रही थी तो बदले की भावना से उसने गोली चला दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह
बलिया : बांसडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पंहुचे...
इस बार सनातन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं 17 सितंबर, ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से जानिएं क्यों
विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक ; VIDEO वायरल
बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
बलिया में महिला से छेड़खानी, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा