गोली लगने से भाजपा नेता के गनर की मौत, मचा हड़कम्प

गोली लगने से भाजपा नेता के गनर की मौत, मचा हड़कम्प

UP News : जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर यूपी पुलिस के 2018 बैच के सिपाही रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। आनन-फानन रत्नेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। गनर रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद के रहने वाले थे।

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ-सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी है। घर वालों को सूचना दे दी गई है। 

 

यह भी पढ़े बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Post Comments

Comments

Latest News

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी, चुनी गई विधायक दल की नेता
नई दिल्ली : दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक दल की बैठक में...
प्रेमी की बांहों में पत्नी को देख पति ने उठाया तलवार, फिर...
बलिया में तबाही मचाने को बेताब गंगा, घाघरा और टोंस की लहरे, फ्लड एरिया में मची अफरा-तफरी ; डूबे कई सम्पर्क मार्ग
बलिया एसपी ने दो निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, इस कोतवाली को मिले नये प्रभारी
बलिया बेसिक के चार कर्मयोगियों को मिला एडू लीडर्स अवार्ड
321 परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे टच स्क्रीन स्मार्ट पैनल
17 सितम्बर 2024 : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल