दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही फंदे से लटकता मिला 2 लड़कियों का शव, मचा हड़कम्प

दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही फंदे से लटकता मिला 2 लड़कियों का शव, मचा हड़कम्प

UP News : उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, जहां 2 लड़कियों का शव एक साथ एक ही दुपट्टे से लटकता मिला हैं। आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया हैं। एक साथ दो लड़कियों का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

कायमगंज क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में जन्माष्टमी के मेले में शामिल होने के लिए दोनों लड़किया गई थी, जिसमें एक की उम्र 18 तथा दूसरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है।देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने बुआ के घर रुकने की आशंका जताई थी। वही सुबह शव को पेड़ से लटकता देख ग्रामीण सन्न रह गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटकता देख हैरान रह गए। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया हैं।

वही सूचना पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। साथ ही फौरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है। 

 

यह भी पढ़े बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा भाभी का हत्यारोपित देवर

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह बलिया में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, मगर क्यों ? जानिएं वजह
बलिया : बांसडीह ब्लाक की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पंहुचे...
इस बार सनातन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण हैं 17 सितंबर, ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से जानिएं क्यों
विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
माैत से पहले बलिया के युवक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया कुछ ऐसा - अब आखिरी बार काेशिश की जायेगी, कुछ बड़ा हाेगा या...
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची होड़, ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक ; VIDEO वायरल
बलिया में गंगा और घाघरा की युगलबंदी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
बलिया में महिला से छेड़खानी, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा