प्रेमी के शव से लिपटकर रोती रही प्रेमिका... पढ़े अधूरे प्रेम की खौफनाक कहानी

प्रेमी के शव से लिपटकर रोती रही प्रेमिका... पढ़े अधूरे प्रेम की खौफनाक कहानी

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है, जहां एक युवक ने प्रेमिका के सामने शर्त रखी, लेकिन प्रेमिका ने मानने से इंकार कर दिया। उसके बाद उसी की चुनरी लेकर उसके नजरों के सामने युवक फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। प्रेमिका ने लाख रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना। घटना के बाद प्रेमिका उसकी लाश के पास बैठकर चीख-चीखकर रोती रही। वह कहती रही मैं बचा नहीं पाई। थोड़ी देर में गांव के लोग और पुलिस पहुंच गई। मामला बिहारीगढ़ के कुरडीखेडा गांव का है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दोनों घर से थोड़ी दूर एक खेत में पहुंचे। यहां युवक ने उससे साथ भाग चलने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही लड़की अपने घर वापस जाने लगी। इससे नाराज युवक ने पीछे से उसकी चुनरी खींच ली। फिर दौड़ता हुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। लड़की भी चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ रही थी। वह कह रही थी- ऐसा मत करो। कोई गलत कदम मत उठाओ। लेकिन, प्रेमी नहीं माना। उसने चुन्नी पेड़ में बांधी और उससे लटक गया। इस बीच लड़की भी पेड़ पर चढ़ गई। जल्दी-जल्दी फंदा खोल दिया। फंदा खुलते ही युवक खेत में गिर गया। इसके बाद लड़की नीचे उतरी तो देखा प्रेमी की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद लड़की शव से लिपटकर रोने लगी।

युवक समरेज बारुगढ़ का रहने वाला था। उसका 2-3 साल से गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर साथ घूमते-फिरते थे। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। यह बात किसी तरह से दोनों के घरवालों को पता चल गई। दोनों का धर्म अलग-अलग था, इसलिए परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। घर वालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। लड़की के घर वाले उसके लिए रिश्ता देखने लग गए। यह बात समरेज को पता चल गई। उसने रविवार सुबह लड़की को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिलने के लिए बुलाया। सुबह 4 बजे दोनों खेत में पहुंचे। करीब 2 घंटे तक दोनों ने बातचीत की।

यह भी पढ़े बलिया में युवक पर चाकू से हमला, पकड़े गये तीन बाल अपचारी

लड़की ने बताया- समरेज ने मुझसे कहा कि चलो कहीं दूसरे शहर चलते हैं, क्योंकि घरवाले हम दोनों के रिश्ते के लिए कभी राजी नहीं होंगे। इस पर मैंने उसे समझाया कि हम दोनों मिलकर घर वालों को राजी कर लेंगे, लेकिन वह मेरी एक बात नहीं सुन रहा था। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने कहा कि मैं घर जा रही हूं। मैं वहां से 200 मीटर आगे ही जा पाई थी, तभी पीछे से समरेज ने मेरी चुन्नी छीन ली। इसके बाद वह दौड़ता हुआ पेड़ के पास पहुंचा और उस पर चढ़ गया। मैं भी चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ रही थी।

यह भी पढ़े बलिया में ऐतिहासिक होगी चंद्रशेखर हाफ मैराथन : दयाशंकर 

उससे कह रही थी कि ऐसा मत करो। लेकिन, उसने मेरी बात नहीं सुनी और पेड़ से लटक गया। मैंने पेड़ से चढ़कर फंदा खोला, तो वह पेड़ के ठीक बगल वाले खेत में गिर गया। मैं नीचे उतरी तो देखा समरेज की मौत हो चुकी थी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने देखा तो लड़की शव से लिपटकर रो रही थी। गांव वालों के पूछने पर वह कहने लगी- इसने मेरी ही चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। मैं इसे बचा नहीं सकी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

9 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल 9 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषभावुकता पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है।...
नगर पंचायत मनियर : अध्यक्ष पद पर चुनाव का ऐलान, बलिया DM ने जारी किया समय-सारिणी
Ballia News : स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर MLC लाल बिहारी यादव ने विद्यालय को दिया 'उजाला'
बलिया : शक्ति, सूरज और श्रुति समेत इन मेधावियों को सम्मानित कर BEO ने बढ़ाया उत्साह
बलिया : प्रधानाध्यापक ने निभाई जिम्मेदारी... कक्षा 4 के छात्र से जुड़ा हैं मामला
बलिया में महिला क्रिकेट का शानदार आगाज : रोमांचक मैच में पटना को हराकर बलिया की टीम 5 रन से विजयी
बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत