8 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

8 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज काम से जल्दबाजी करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। शारीरिक थकावट के बीच अपने आराम के लिए समय निकालें। पैसों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सच्चे प्यार की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता से बचें।

वृषभ
आज आपको कोई खास व्यक्ति उपहार दे सकता है। दिन के समय शांति का एहसास होगा। नए वित्तीय सौदे होने की संभावना है। किसी से विरोध झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें। वह आपके प्रति काफी भावनात्मक जुड़ाव रखेगा।

मिथुन
आज आपका मित्र आपको चुनौती दे सकता है। बहसबाजी करने से बचें। तर्कसंगत ठंडे दिमाग से निर्णय लेकर उसे जवाब दें। वित्तीय खर्चे आज बढ़ सकते हैं। खाली समय को बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक खुशियां मिलेंगी। जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

यह भी पढ़े बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

कर्क
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला होगा। अपने खुले विचार से आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पैसों का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ स्पेशल सरप्राइज दे सकता है।

यह भी पढ़े Video : सात फेरों से पहले धरने पर बैठी दुल्हन, सन्न रह गए अधिकारी

सिंह
आज कोई भी फैसला लेने से पहले माता-पिता से सलाह जरूर लें। आज धन लाभ होने की संभावना है। व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा रखें। यात्रा पर जाने का योग है। चुनौतियों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ेगा।

कन्या
दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसा भी काफी खर्च होने की उम्मीद है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना भी है। इसलिए आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन लगाकर पढ़ाई करें।

तुला
आज आपको कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसको नजरअंदाज करने से बचें। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। उस पर ध्यान दें। खाली समय माता-पिता के साथ बिताएं। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता पाएंगे।

वृश्चिक
आज आपको फैसला लेने में काफी तनाव महसूस होगा। इसलिए ऐसे मौके पर माता पिता की सलाह जरूर लें। परिवार के सदस्य आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा का योग है। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।

धनु
आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपकी काफी तारीफ करेगा। अगर व्यापार करते हैं तो दिन सामान्य रह सकता है। सामाजिक समारोहों के लिए निमंत्रण आ सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको अपने फेवर में लाने का प्रयास करेंगे।

मकर
आज आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। संपर्क की वजह से आपके लिए नए अवसर मिल सकते हैं। समय का सही जगह उपयोग करें। बुद्धिमानी से काम लें। जीवनसाथी से कुछ विशेष ध्यान की अपेक्षा कर सकते हैं। उसे खरीदारी कराएं, प्रेम बढे़गा।

कुंभ
आज आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आर्थिक तौर पर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोस्त आपसे अपनी समस्या शेयर कर सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें। कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। लेकिन तनाव से बचें।

मीन
अगर आप किसी चीज को लेकर काफी दिनों से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज वह दूर होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति को लेकर अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में काफी खुशहाली मिलेगी। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

...तो अब बदल जायेगा बलिया नगर पालिका का नक्शा, देखें नया मानचित्र ...तो अब बदल जायेगा बलिया नगर पालिका का नक्शा, देखें नया मानचित्र
Ballia News : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगरपालिका परिषद, बलिया के विकास परियोजना के लिए भूमि उपलब्धता विस्तार करने,...
बलिया : पैरों का निशान किस जानवर का ? टेंशन में ग्रामीण... जांच में जुटा वन विभाग
बलिया में 3.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
17 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बुर्जुग पर धारदार हथियार से हमला... खतरनाक हैं आरोपी
नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट का विरोध, ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन
चंद्रशेखर हॉफ मैराथन : प्रतिभागिता के लिए देश के अन्य राज्यों के साथ इंटरनेशल धावक भी पहुंचने लगे बलिया