शादी से पहले सास के साथ दूल्हा फरार, सदमे में दुल्हन




एक मां के लिए उसकी बेटी की शादी से बड़ा शायद कोई इवेंट नहीं होता। जब से बेटी का जन्म होता है, मां उसकी शादी की तैयारियों में जुट जाती है। गहने से लेकर एक-एक पैसे बचाए जाते हैं, ताकि शादी में बेटी को कोई तकलीफ ना हो। लेकिन अब कलियुग आ गया है। अब दुनिया में ऐसी भी मां देखने को मिलने लगी है, जो अपने ही हाथों अपनी बेटी का घर तबाह करने से बाज नहीं आती। ऐसी ही एक कलियुगी मां की कहानी सामने आई है...
अलीगढ़ : प्यार अंधा होता है… जब किसी से प्यार होता है तो उम्र, जाति या धर्म कुछ नजर नहीं आता। ऐसी ही बानगी देखने को मिली उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में। यहां शादी से 9 दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ ही भाग गया। दोनों के बीच अफेयर कब शुरू हुआ, किसी को पता न चला। इस घटना से दुल्हन सदमे में है।
मामला मडराक थाना क्षेत्र का है। यहां एक मां अपनी बेटी के होने वाले पति यानि दामाद के साथ फरार हो गई। दोनों कहां हैं ? अभी तक पता नहीं चल पाया है। 16 अप्रैल को महिला की बेटी की शादी थी, वो भी उसी लड़के के साथ जिसके साथ वो खुद भागी है। दूल्हे राजा ने अपनी सास को मोबाइल भी गिफ्ट किया था, जिसके जरिए दोनों चोरी-छिपे बातें करते थे। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी की दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।
भागने से पहले महिला बेटी की शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये कैश भी ले गई है। महिला के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से है। महिला के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। यह बात जानकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। लड़की के होने वाले ससुराल में भी इसकी चर्चा हो रही है। किसी को इस बात पर पहले विश्वास नहीं था, लेकिन दोनों एक ही दिन गायब हुए तो परिवार को शक हुआ। फिर पता चला कि सच में दोनों साथ में ही भागे हैं।
दूल्हा घर में यह कहकर निकला था कि वो शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहा है, जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। पिता उसे लगातार फोन लगाते रहे, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इसके बाद होने वाले ससुराल में पिता ने फोन लगाया, तब पता चला कि लड़की की मां भी गायब हो गई है। लड़की के पिता ने आलमारी चेक की तो बेटी की शादी के लिए रखे कीमती गहने और ढाई लाख रुपये गायब थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला और उसके होने वाले दामाद के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जा रही है।


Comments