Ballia News : पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी की निन्दा




बलिया : पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध लोगों की सतनी सराय में हुई बैठक में कड़ी निंदा की गयी। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न करना भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा सरकार का यह कार्य गलत व निंदनीय है। इस दौरान राज कुमार पाण्डेय टुन्ना, राजनाथ पाण्डेय, विनय कुमार तिवारी, बिजन चौबे, विजय ओझा, महा प्रसाद चौबे, विरेश तिवारी, संतोष चौबे चुन्नू, शम्भू नाथ तिवारी, रिपुंजय पाण्डेय, प्रबोध पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय आदि थे।
उधर तिखमपुर में ब्राह्मण उत्थान समिति की हुई बैठक में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की गयी। समिति के अध्यक्ष सुमंत पाण्डेय ने कहा कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी न्याय संगत नहीं है। वर्तमान सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है, जो भारतीय जनता पार्टी के विरोध में बोलते हैं या सरकार के जन विरोधी कार्यो का विरोध करते हैं, उनके खिलाफ यह सरकार दमनात्मक कार्रवाई करती है।
वहीं, बांसडीह में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज को टारगेट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को फर्जी मामले में गलत तरीके गिरफ्तार किया गया है। यदि सरकार ब्राह्मण समाज का उत्पीडन बंद नही करेंगी तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेंगी।


Comments