वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान : बेलहरी प्रमुख बोले - सरकारी स्कूल सबसे अच्छे




बलिया : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीताकुंड पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकारी स्कूल में योग्य तथा प्रशिक्षित अध्यापक पढ़ाते हैं। संपूर्ण संस्कार की शिक्षा केवल इन्हीं विद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ब्लाक प्रमुख ने विद्यालय को आरओ तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने कहा कि विद्यालय की प्रगति सराहनीय है। बच्चों की पढ़ाई का स्तर किसी भी निजी विद्यालय से कई मामलों में अच्छा है। बेलहरी ब्लॉक के पूर्व अध्यापक तथा वर्तमान में आजमगढ़ में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत सीएल तिवारी द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाने वाले रिद्धिमा यादव, रितु यादव, निशा यादव, संध्या यादव, सनाया, राजकुमार गुप्ता, अक्षय दत्त पांडे, निशू यादव तथा कोमल गुप्ता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 8 के सर्वोच्च अंक प्राप्त बच्चे रिया गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, स्मृति तिवारी, रिया तिवारी, अमृता यादव, सूरज साहनी और अंतिमा गुप्ता को भी पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय का परचम लहराने वाले निशू यादव, कोमल गुप्ता, रिया गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय दत्त पांडे, सूरज साहनी को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंस्पायर अवार्ड में अपना स्थान बनाने वाली रिद्धिमा यादव को भी सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में सफल छात्रा निशू यादव को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। आदर्श छात्र के रूप में तमन्या कुमारी, शिवम यादव तथा अरुण साहू को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश, विद्या सागर दुबे, अजय मिश्रा, बृजकिशोर पाठक, यज्ञ किशोर पाठक, राजीव कुमार उपाध्याय, दीनानाथ तिवारी, जीवेश सिंह, राजेश सिंह, ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव, आनंद ज्योति, सतीश मिश्रा, प्रमोद कुंवर, प्रभात उपाध्याय, कमला सिंह, विजय अमृत राज सिंह, अजय पांडेय, शिव प्रकाश तिवारी, हरेकृष्ण, संजय वर्मा, सुनील पांडे, मनोज पांडे, ब्रजेश उपाध्याय, अजय सिंह, मंजूर हुसैन, दीपक उपाध्याय इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी अंग्रेजी नगर क्षेत्र डॉक्टर शशि भूषण मिश्र ने किया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शंकर चौबे, अनुज मिश्रा, अभिषेक पांडे और राजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Comments