कपल्स के लिए स्मूच कैब : रोमांस के लिए इस शहर में चल रही स्पेशल कैब, मिलेगी पूरी आजादी

कपल्स के लिए स्मूच कैब : रोमांस के लिए इस शहर में चल रही स्पेशल कैब, मिलेगी पूरी आजादी

ओला, उबर या रैपिडो की तरह Smooch Cabs का उद्देश्य डेस्टिनेशन तक पहुंचना नहीं है। इसके बजाय यह कैब कपल्स को लंबी और बिना रुकावट वाली ड्राइव पर ले जाती हैं, जिससे के वे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। इस कैब को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि कपल्स को प्राइवसी मिले। हालांकि, इस सेवा को लेकर हर कोई खुश नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है। 

बेंगलुरु : बेंगलुरु में एक अनोखी कैब सेवा शुरू हुई है, जो अपनी सर्विस को लेकर सुर्खियों में है। स्मूच कैब ‘Smooch Cabs’ नाम से शुरू यह सर्विस सिर्फ कपल्स के लिए है। उन्हें कैब में एक-दूसरे के साथ रोमांस करने की पूरी आजादी मिलेगी। प्रेमी जोड़ों की सुविधा के लिए बेंगलुरू में यह सेवा एक स्टार्टअप कंपनी ने की है। इस कैब में प्रेमी जोड़े अपनी मर्जी से अपना निजी समय बिता सकते हैं। हालांकि इस सेवा को कुछ लोग अप्रैल फूल बता रहे हैं, जबकि  कई लोग इसका विरोध भी करने लगे हैं।

बता दें कि तमाम कैब चालकों ने अपनी गाड़ी में इस तरह का बोर्ड लगा रखा है कि ‘कृपया यहां रोमांस ना करें, ये कैब है आपका घर नहीं’। इस तरह के बोर्ड प्रेमी जोड़ों के लिए थोड़े परेशानी भरे थे।इसी बीच आई स्मूच कैब से जुड़ी नई खबर ने प्रेमी जोड़ों को उत्साह से भर दिया है। इस स्मूच कैब्स में व्यवस्था है कि यात्रा के दौरान प्रेमी जोड़ों को कोई व्यवधान नहीं होगा। कैब में सवार होकर वह अपना गंतव्य बताएंगे और जितने समय तक वह कैब में बिताना चाहते हैं, वह समय बता देंगे। इसके बाद कैब चालक आराम से गाड़ी चलाते हुए उतने समय में गंतव्य तक पहुंचा देगा।

यह भी पढ़े बलिया बीएसए ने शिक्षक उमेश सिंह को दी 'खास' जिम्मेदारी

इसमें कैब चालक को भी कोई जल्दी नहीं होगी। उसका काम इतना भर होगा कि धीरे धीरे वह गाड़ी चलाता रहेगा। कैब में प्रेमी जोड़ों की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें अगली और पिछली सीट के बीच में पर्दा होगा। कैब की खिड़कियां भी अपारदर्शी होंगी। गाड़ी की केबिन पूरी तरह से जीरो नॉइस होगी।  इससे गाड़ी के बाहर की आवाज, यहां तक कि अगली सीट से भी कोई आवाज पीछे नहीं जाएगी। इससे बाहर कोई लड़े या चिल्लाए, पीछे बैठे प्रेमी जोड़ों की शांति भंग नहीं होगी।

यह भी पढ़े 8 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मीडिया रिपाेर्ट के मुताबिक, इस कैब में यात्रा करने में समय थोड़ा ज्यादा जरूर लगता है। यह इसलिए है कि यहां समय नहीं, कैब में सवार होने वालों के निजी पल ज्यादा महत्व रखते हैं। मैजेस्टिक से जयानगर जाने में वैसे तो 1 घंटे लगते हैं, लेकिन यदि कैब में सवार प्रेमी जोड़े कहते हैं कि उन्हें शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंचना है तो वह अपने बताए समय पर ही पहुंचेंगे। इस दौरान पूरे समय गाड़ी सड़क पर चलती रहेगी। कैब की गति को प्रेमी जोड़ों की जरूरत और आवश्यकताओं के अनुसार कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। चूंकि इस सेवा में समय ज्यादा लग रहा है, इसलिए यह अन्य कैब सेवा से थोड़ी महंगी भी है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

9 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल 9 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषभावुकता पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है।...
नगर पंचायत मनियर : अध्यक्ष पद पर चुनाव का ऐलान, बलिया DM ने जारी किया समय-सारिणी
Ballia News : स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर MLC लाल बिहारी यादव ने विद्यालय को दिया 'उजाला'
बलिया : शक्ति, सूरज और श्रुति समेत इन मेधावियों को सम्मानित कर BEO ने बढ़ाया उत्साह
बलिया : प्रधानाध्यापक ने निभाई जिम्मेदारी... कक्षा 4 के छात्र से जुड़ा हैं मामला
बलिया में महिला क्रिकेट का शानदार आगाज : रोमांचक मैच में पटना को हराकर बलिया की टीम 5 रन से विजयी
बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत