![HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन, 5 दूल्हों ने मनाई सुहागरात ; राज खुलते ही मचा हडकंप](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/suhagrat_symbolic_image__1698483522.jpg)
Road Accident में सब इंस्पेक्टर की मौत
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की रात तब हुई, जब सब इंस्पेक्टर थाने से पुलिस लाइन जा रहे थे। उनकी कार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना अंतर्गत परसदा गांव निवासी उमेश राय पुत्र उदय नारायण राय 25 नवंबर से विंढमगंज थाने में तैनात थे। इससे पहले उनकी तैनाती कोन थाने में थी। शनिवार की रात वह अपनी वैगनार कार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे। दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में साऊडीह गांव में किसी वाहन की चपेट में आने से कार सवार उमेश राय की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राहगीरों से मिली सूचना पर हाथीनाला पुलिस व दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक उमेश राय के परिजनों को दे दी। पुलिस के अनुसार, 1992 बैच के दिवान रहे उमेश राय प्रमोशन के बाद एसआई बने। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर, भदोही सहित कई जिलों में सेवाएं दी।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments