![School Reopen और टाइमिंग को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए का यह आदेश](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/img-20240128-wa0014(1)31.webp)
बलिया : चोरों ने उड़ाई सिपाही की बाइक, जांच में जुटी पुलिस
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बांसडीह, बलिया : सैलून में दाढ़ी बनवा रहे सिपाही की बाइक शातिर चोरों ने गायब कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सैलून के सामने स्थित यूनियन बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर घटना के तह तक जाने की कोशिश किया। यह मामला बांसडीह कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सैलून पर बुधवार की देर शाम की है।
बांसडीह कोतवाली के पीआरवी वैन पर तैनात सिपाही बलराम बुधवार की शाम एक अन्य सिपाही कौशल कुमार की बाइक लेकर सैलून पर गये थे। सैलून के पास ही बाइक खड़ी कर सिपाही बलराम दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी बीच सिपाही की हीरो सीडी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
पुलिस ने रात में ही बाइक चोरी की छानबीन किया। वहीं, गुरुवार को सैलून के सामने स्थित यूनियन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी पुलिस ने किया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान के साथ ही मामले की जांच किया जा रहा है।
विजय कुमार गुप्ता
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments