![शादी से इंकार करने पर अंतरंग पलों के बीच प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-07/raipur-me-chakubaji-ki-vardaat_v_jpg--340x200-4g.webp)
शादी से इंकार करने पर अंतरंग पलों के बीच प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
Girlfriend cuts boyfriend’s private part : बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। मढ़ौरा में नर्सिंग होम चलाने वाली महिला का मढ़ौरा के वार्ड 12 के वार्ड पार्षद वेदप्रकाश से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का कहना है कि वार्ड पार्षद ने शादी के नाम पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह हमेशा शादी के नाम पर उसे धोखा देता रहा।
महिला ने आगे कहा, आज भी उसने मुझसे कोर्ट मैरिज करने को कहा था। शादी को लेकर मैंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई थी, लेकिन फिर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मैंने उसका गुप्तांग काटकर टॉयलेट में फ्लश कर दिया। महिला ने यह भी कहा कि आज मैंने जो भी किया है, मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है।
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि महिला निजी मेडिकल सेंटर चलाती है। उसका एक लड़के से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 7-8 बार शादी की तारीख भी तय हुई, लेकिन शादी नहीं हो सकी। इससे हताश होकर महिला ने युवक को बुलाया और उसका गुप्तांग काट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेज दिया। महिला को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच की जाएगी कि उसका नर्सिंग होम रजिस्टर्ड है या नहीं।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments