02 जुलाई 2024 : इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

02 जुलाई 2024 : इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
कोई पुराना काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है। सेहत के प्रति अलर्ट रहें। बिजनेसमैन के लिए दिन सामान्य है। वाहन संभलकर चलाएं।

वृषभ
नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम है। बिजनेस में नया करार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। पत्नी और बच्चों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन
आज किसी बड़े मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सकारात्मक सोच के लिए किए गए कार्य पूर्ण होंगे और भविष्य में बड़ा लाभ देंगे।

कर्क
आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला है। हर काम में बाधा आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में कोई रिस्क ना लें। किसी को उधार ना दें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

यह भी पढ़े 23 जून 2024 : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कुछ नया करने का जोश पैदा होगा। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर संभल कर रहें। खर्च पर कंट्रोल रखें। व्यापार में जोखिम ना उठाएं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

यह भी पढ़े 15 जून 2024 : क्या कहते है आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

कन्या
आज का दिन शुभ है। किसी खास व्यक्ति या पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे कोई बड़ा काम पूरा होगा। बिजनेस में लाभ होगा। आज कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढ़े 22 जून 2024 : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुला
आज का दिन शानदार रहेगा। अपने या परिवार से जुड़े बड़े काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा मिलेगा।

वृश्चिक
आज अलर्ट रहने का दिन है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी तरह के विवाद में न फंसे। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। ऑफिस में अपने काम से काम रखें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

धनु
आज मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। बेहतर होगा स्वयं पर काबू रखें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे, तो परेशानी से दूर रहेंगे। किसी से बड़ा धोखा मिल सकता है। सजग रहें।

मकर
अपने किसी परिचित को लेकर दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन विचलित रहेगा। खुद पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में आज कोई रिस्क ना लें। नौकरी में किसी तरह का बदलाव करने का प्रयास न करें। आज मान सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ
आज का दिन हर दृष्टि से अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

मीन
आज कोई बड़ी गुड न्यूज मिलने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पत्नी और बच्चों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : दवा लेकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर युवक की मौत बलिया : दवा लेकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Ballia News : बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा गांव के सामने ट्रेन से कटकर...
Ballia Crime : चोरों ने दिन में ही चटकाया बंद मकान का ताला, पार किया कीमती सामान
Ballia Crime : हाथ देकर बाइक रोकी, नाम पूछा और युवक को बदमाशों ने मार दी गोली
बलिया बीएसए ने छात्र उपस्थिति पर खंड शिक्षा अधिकारियों को किया अलर्ट
34.93 करोड़ से संवर रहा बलिया रेलवे स्टेशन, प्रगति पर हैं ये कार्य ; देखें बदलते लुक की तस्वीरे
बलिया में पेड़ पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, 18 जून को हुई थी लव मैरिज
बलिया : गांव पहुंचा अग्निवीर का शव, 13 जून को ही ड्यूटी पर लौटे थे श्रीकांत