![पत्नी को गंगा में डूबते देख पति ने काट ली अपनी गर्दन, 6 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-07/screenshot_2024-03-25-15-15-41-38_0b8f8be99beaf9650be75241e042b3942.jpg)
पत्नी को गंगा में डूबते देख पति ने काट ली अपनी गर्दन, 6 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली एक खबर आई है। यहां महाराजपुर में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने गंगा में कूदकर जान दे दी। वहीं, पीछे से दौड़ते आए पति ने पत्नी को गंगा में डूबते देखा तो उसने धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल पति को हैलट अस्पताल भेजने के साथ ही महिला का शव गंगा से बरामद कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले सोमेंद्र ने इसी साल जनवरी महीने में रूपा नामक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती थी। सोमवार देर शाम दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपा गंगा घाट पहुंची और गंगा में कूद गई। उसके पीछे आए पति सोमेंद्र ने पत्नी को डूबता देख खुद की गर्दन धारदार हथियार से काट ली। घटना देख अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल सोमेंद्र का हैलट में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments