HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन, 5 दूल्हों ने मनाई सुहागरात ; राज खुलते ही मचा हडकंप

HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन, 5 दूल्हों ने मनाई सुहागरात ; राज खुलते ही मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर : बात शादी की हो तो हर कोई बड़े चाव से अरमान संजोने लगता है। शादी तय होने के बाद दूल्हा और दुल्हन हल्दी से लेकर विदाई तक की पूरी तैयारी करते हैं। इतना ही नहीं, आधुनिकता की चकाचौंध में तो दूल्हा और दुल्हन हनीमून और सुहागरात तक ​का प्लान पहले बनाकर बैठे रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा गिफ्ट दिया है कि अब पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने वाले पांच अन्य दूल्हे की भी तलाश कर रही है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरी दुल्हन के पीड़ितों का दुख वैसे ही कम नहीं था। अब उसके HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीड़ित दूल्हों की तो दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित सात लोगों लोगों को गिरफ्तार किया।
 
दरअसल लुटेरी दुल्हन के साथ उसके इस कार्य में कुछ महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे। 7 लोगों की यह गैंग झूठ बोलकर युवकों को फंसाते थे और शादी का स्वांग रचाते थे। फिर सुहागरात मनाने के बाद लुटेरी दुल्हन जेवर लेकर फरार हो जाती थी। ऐसे ही एक मामले में सुहागरात के बाद यह लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। 
 
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में खेड़ी दूधाधारी गांव के रहने वाले बादल के बेटे कविन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद 6 मई को थाना तितावी पुलिस ने दुल्हन साहित सात महिला और पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा। कविन्द्र का आरोप था कि इन लोगों ने निक्की नाम की महिला से उसकी शादी कराई थी। उसके बाद दुल्हन उसके घर से नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी।
 
कविन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन सहित 5 महिलाओं और नन्हे इरशाद सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोपी दुल्हन ने कविन्द्र से पहले 4 और अन्य लोगों से अपनी शादी करने की बात कबूल की थी। आरोपी दुल्हन के जेल जाने के डेढ़ महीने के बाद मेडिकल के दौरान बताया गया कि वह HIV पीड़ित है।
 
जेल अधीक्षक ने जेल में बंद आरोपी दुल्हन का मेडिकल कराया तो मामला खुलकर सामने आ गया। मामले का खुलासा होने पर ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया और लोग मेडिकल कराने में जुट गए। इस मामले के खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। सुहागरात के बाद वो सामान लेकर फरार हो जाती थी।
 

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत Road Accident में सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत
UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर...
बलिया : नाबालिग बेटी के साथ बाप ने किया घिनौना काम, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार
बलिया : गाली देते हुए प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा लठैत युवक, दी जान से मारने की धमकी ; वीडियो वायरल
बलिया : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आंखों के सामने उजड़ गई इस परिवार की दुनिया
बलिया में शिक्षकों ने कुछ यूं मनाई पुरानी पेंशन मिलने की खुशी
30 जून 2024 : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
एक्शन में बलिया एसपी, पैदल हुए चार थाना प्रभारी