अधीनस्थ कृषि सेवा संघ बलिया : परशुराम यादव अध्यक्ष, लालमुनि सिंह बनें मंत्री

 अधीनस्थ कृषि सेवा संघ बलिया : परशुराम यादव अध्यक्ष, लालमुनि सिंह बनें मंत्री

Ballia News : अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष फईम अख्तर तथा अध्यक्ष सिद्धार्थनगर डॉ योगेंद्र यादव की उपस्थिति में कृषि भवन सभागार बलिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अम्बा प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ बलिया की पूर्व कार्यकारिणी के एलबी शर्मा ने सभी का अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए संगठित रहने पर बल दिया। कहा कि संगठन मतलब सम्यक गठन होता है, जिसमें सभी की मौलिक सहभागिता जरूरी है। जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडेय (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) ने अधीनस्थ कृषि सेवा संघ बलिया को आश्वस्त किया कि उनका संगठन प्रत्येक कदम पर उनके साथ है।  

मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) ने संगठन के पदाधिकारीगण को एकजुट रहकर निरंतर कर्मचारियों के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला अध्यक्ष समीर कुमार पांडे (अटेवा बलिया) ने अधीनस्थ कृषि सेवा संघ से आगे आकर अटेवा के महाकुंभ में मजबूती प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।अनिल सिंह (जिला अध्यक्ष चालक संघ बलिया) एवं डॉ सुशील तिवारी (अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ विकास भवन बलिया) ने संगठित रहकर अपने हक की लड़ाई लड़ने हेतु सभी का आह्वान किया। 
    
इस द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में प्रांतीय महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा ने संगठन की चुनावी प्रक्रिया से सभी को अवगत कराते हुए 10 पदों के सापेक्ष 5 पदों पर चुनाव एवं 5 पद मनोनीत किए जाने तथा आवश्यकतानुसार कुछ अन्य पदों के सृजन का प्रावधान बताया। हालांकि अधिवेशन में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष परशुराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदव्यास सिंह, मंत्री लालमुनि सिंह, संगठन मंत्री रमेश प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी निर्वाचित हुए। वहीं, संरक्षक महातम सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा व रंजन चौबे, संयुक्त मंत्री इरशाद अंसारी, हरेन्द्र मौर्य व संजीव सिंह, सहायक मंत्री  अनीश सिंह, संतोष कुमार व श्रीमती प्रीति कुमारी, प्रचार मंत्री योगेश कुमार, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार विशवकर्मा, संप्रेक्षक सुशील कुमार यादव को सर्व सम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया। जिला कृषि अधिकारी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ तारकेश्वर (अपर जिला कृषि अधिकारी) एवं सहसंयोजक आशुतोष यादव (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए) तथा  कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्वनी त्रिपाठी ने गया।

यह भी पढ़े बलिया : नवागत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संभाला कार्यभार

इस अवसर पर देवरिया के जिलाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार व बलिया से संदीप कुमार सिंह (एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बलिया), सुश्री वसुन्धरा व श्रीमती प्रिती कुमारी, प्यारेलाल मौर्य, सुशील यादव, जयहिंद यादव, बृजेश मौर्य, योगेन्द्र चौहान, अजय बाबू सिंह, अशोक प्रजापति, अरविन्द सिंह, संतोष पाण्डेय, महातमसिंह, अली अहमद अंसारी, यादवेन्द्र यादव, दीपक सिंह, विश्राम चौहान, चेतन, पंकज सिंह, राकेश विश्वकर्मा, डा मुन्नालाल, अजीत गुप्ता, अनिल कुमार इत्यादि  उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े बलिया : नाबालिग बेटी के साथ बाप ने किया घिनौना काम, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत Road Accident में सब इंस्‍पेक्‍टर की मौत
UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर...
बलिया : नाबालिग बेटी के साथ बाप ने किया घिनौना काम, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार
बलिया : गाली देते हुए प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा लठैत युवक, दी जान से मारने की धमकी ; वीडियो वायरल
बलिया : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आंखों के सामने उजड़ गई इस परिवार की दुनिया
बलिया में शिक्षकों ने कुछ यूं मनाई पुरानी पेंशन मिलने की खुशी
30 जून 2024 : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
एक्शन में बलिया एसपी, पैदल हुए चार थाना प्रभारी