![बलिया में युवक की मौत बनकर टूटा बिजली का खम्भा](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/screenshot_2024-03-25-15-15-15-13_0b8f8be99beaf9650be75241e042b394.jpg)
बलिया : सुबह 5 बजे फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है, फिर 6:30 बजे मिली ऐसी सूचना
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बलिया : चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 (चितेश्वर नगर) निवासी प्रियंका यादव (24) पत्नी सुरेंद्र यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। गुरुवार की सुबह 5 बजे उसका शव पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजय शंकर यादव पुत्र राम लक्षन यादव (निवासी गोविंदपुर, नरही) की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री प्रियंका यादव की शादी 4 वर्ष पूर्व नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 7 चितेश्वर नगर निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र जनार्दन यादव के साथ हुई थी। शादी में अपनी स्वेच्छा से काफी दहेज में सामान दिया था। गुरुवार की सुबह 5 बजे मोबाइल पर फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है। फिर 6:30 बजे फोन आया कि आपकी पुत्री मर गई है।
मृतका के पिता विजय शंकर यादव ने प्रियंका के पति सुरेंद्र यादव पुत्र जनार्दन यादव, ससुर जनार्दन यादव पुत्र रामराज यादव, सास शिवराती देवी पत्नी जनार्दन यादव एवं जेठानी सरिता यादव पत्नी धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध दहेज के लिए मारने पीटने वह प्रताड़ित करने के साथ प्रियंका यादव की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments