![बलिया : आंधी से पलटी छोटी नाव, सवार थे तीन दोस्त ; एक की मौत](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/img-20240620-wa0002.jpg)
बलिया : गाली देते हुए प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा लठैत युवक, दी जान से मारने की धमकी ; वीडियो वायरल
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी में एक दबंग युवक लाठी लेकर प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसकर न सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से सहमें प्रधानाध्यापक ने दबंग युवक के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय उसुरी पहुंचे और अपने कक्ष में बैठकर विद्यालय सम्बंधित कार्य में जुट गये।
इस बीच उसुरी गांव निवासी रविंद्र यादव का पुत्र अतिश कुमार यादव लाठी लेकर उनके कक्ष में पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग युवक प्रधानाध्यापक को धमका रहा है। बोल रहा है कि तुमको मिट्टी भरना पड़ेगा। तुम जल्दी दरवाजे पर आओ नहीं तो दोबारा आऊंगा तो पिटाई कर दूंगा।
फिर, जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूल प्रांगण से लठैत दबंग निकल गया। यह देख अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव किया। प्रधानाध्यापक ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि, तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जायेगा।
रोहित सिंह मिथिलेश
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments