![बारात लेकर ससुराल पहुंचे दूल्हे पर तेजाबी हमला, रथ पर सवार दो बच्चे भी झुलसे](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/screenshot_2024-03-25-15-15-41-38_0b8f8be99beaf9650be75241e042b39438.jpg)
युवक को सड़क पर गिराकर चाकू से गर्दन पर वार, Video वायरल
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
UP News : यूपी के बरेली में बीच सड़क पर गिराकर एक युवक का गला रेतने का वीडियो सामने आया है। वारदात बारादरी थाना क्षेत्र के बनखंडी नाथ मंदिर रोड की है। आरोप है कि मोमोज का ठेला लगाने वाले रिंकू का पास में रहने वाले मोहम्मद शफीक से विवाद हुआ। इसके बाद रिंकू ने सड़क पर गिराकर शफीक पर चाकू से हमला कर दिया।
वायरल Video में साफ दिख रहा है कि रिंकू दुकान के सामने शफीक को सड़क पर गिरा देता है। फिर उसकी पीठ पर बैठकर चाकू से गर्दन रेतने लगता है। वहां खड़े लोग यह सब देखते रहे। यह घटना बुधवार देर रात बारादरी में वनखंडी नाथ मंदिर रोड पर हुई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शफीक को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शफीक के परिवार वालों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है।
उत्तर प्रदेश के बरेली में मोमोज बेचने वाले रिंकू ने मोहम्मद शफीक की चाकू से गर्दन काट दी। शफीक की हालत गंभीर है। दोनों के बीच कल रात विवाद हुआ था।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 27, 2024
🚨 Sensitive Visual🚨 pic.twitter.com/LkCY2ltrc3
पुलिस का कहना है कि मामूली से विवाद के बाद युवक पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उसे सड़क पर गिराकर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया। इस मामले में पीड़ित का इलाज जारी है। पीड़ित की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसका संज्ञान लिया जाएगा। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments