बलिया का चर्चित हत्याकांड : रोहित पांडेय के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले...

बलिया का चर्चित हत्याकांड : रोहित पांडेय के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले...

बलिया : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बांसडीह में रोहित पाण्डेय की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह बुधवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बांसडीह कस्बे में रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।                 

मंत्री ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा किया जाए कम हैं। यह हृदयविदारक और दर्दनाक घटना हैं। रोहित अपने मां-बाप के इकलौता पुत्र थे। घटना में शामिल सभी आरोपियों व उनके संरक्षक, जो भी दोषी होगा कार्रवाई से बचेगा नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन की ओर से किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा तथा कोई आरोपी व संरक्षकर्ता नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुई हैं। शासन स्तर से नियमानुसार मदद कराया जायेगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय तथा भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव , पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा, सेताशुं गुप्ता आदि थे। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : आलोक सिंह मोनू बने सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बलिया : आलोक सिंह मोनू बने सदस्यता अभियान के जिला संयोजक
बलिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
बलिया पुलिस पर हमला करने वाले पति-पत्नी समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार
एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विद्यालय की दीवारों पर स्पष्ट अंकित करे MDM मेन्यू और शत प्रतिशत हो अनुपालन : बीएसए
यदि नहीं सुधरी स्थिति तो होगी सामूहिक कार्रवाई, न बचेंगे शिक्षक न बीईओ : बीएसए