सड़क हादसे में गोरखपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की मौत, पत्नी और बेटी रेफर

सड़क हादसे में गोरखपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की मौत, पत्नी और बेटी रेफर

UP News : गाजीपुर में सोमवार की आधी रात को हुई सड़क दुर्घटना में गोरखपुर महानगर के कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हादसे में गम्भीर रूप से घायल हैं। पत्नी का इलाज बीएचयू में हो रहा है। उनके निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि आशुतोष त्रिपाठी परिवार के साथ वाराणसी गए थे। सोमवार को ही रात में गाड़ी से गोरखपुर लौट रहे थे। अभी वह गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे, तभी गाड़ी आनियंत्रित होकर दूसरे गाड़ी से टकरा गई। दुघर्टना में आशुतोष त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी रंजना तिवारी और बेटी अदिति को घायल अवस्था में गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बीएचयू भेज दिया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली।

तत्काल गाजीपुर जिला के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी सक्रिय हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कई पदाधिकारी बीएचयू पहुंच गए। इलाज को लेकर पूरा इंतजाम किया जा रहा है। मृतक आशुतोष त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कहा होगा, यह तय नहीं हुआ है। परिवार के सभी सदस्य वाराणसी रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : मां को मिला कभी न भूलने वाला गम

Post Comments

Comments

Latest News

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और...
बलिया GRP को मिली बड़ी सफलता : तमंचा और 825 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
बलिया : कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने Pricipal पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड
बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार
बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम