![चचेरी बहन से प्यार, शादी नहीं हो पाई तो एक ही फंदे से लटके दोनों](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/screenshot_2024-06-22-22-03-35-02_0b8f8be99beaf9650be75241e042b394.jpg)
सर्पदंश से दो मासूमों की मौत, बच्चों का शव देख बेहोश हुई मां
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली के गांव बक्सर से परिजनों के साथ पिलखुवा क्षेत्र के निडोरी गांव में चाचा के घर बुआ की शादी में शामिल होने गए दो बच्चों की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सगे भाई-बहन थे, जिन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
बक्सर निवासी शाहिद का भाई व अन्य परिजन पिलखुवा के गांव निडोरी में रहते हैं। मंगलवार को शाहिद की बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी बेटी इनायत (4) व बेटे शाकिब (2) के साथ निडोरी गया हुआ था। बुधवार की रात अन्य लोगों समेत इनायत और शाकिब चाचा के घर फर्श पर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे सांप ने शाकिब को डस लिया। जिसकी चींख सुनकर घर में जाग हो गई।
बच्चे के मुंह से झाग निकलते देख परिजनों के होश उड़ गए। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए उन्होंने सांप की तलाश शुरू की। इसी दौरान सांप ने इनायत के भी गले पर डस लिया। दोनों बच्चों को वहां से रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया। दोनों बच्चों के शव लेकर परिवार के लोग बक्सर आए, तो मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
मां हुई बेहोश
परिजनों ने बताया कि शाहिद के पास शाकिब और इनायत दो ही बच्चे थे। बच्चों के शव देखकर उनकी मां को गहरा सदमा लगा, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। दोनों बच्चों का गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments