![ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले सनकी आशिक ने दी जान, पुलिस को होटल में मिला शव](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/3821748-untitled-47-copy.webp)
ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले सनकी आशिक ने दी जान, पुलिस को होटल में मिला शव
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में तैयार होते समय गोली मारने वाले सिरफिरे प्रेमी ने एमपी के मुरैना में आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से ही झांसी पुलिस आरोपी की तलाश में थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें भी बना दी गई थीं। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुरैना पुलिस ने दीपक की फोटो झांसी पुलिस को भेजी है। इस फोटो की पहचान झांसी पुलिस ने कर दी है। इस आधार पर झांसी पुलिस मुरैना रवाना हो गई है।
गौरतलब हो कि दतिया के ग्राम बरगांय निवासी राजू अहिरवार की पुत्री काजल की शादी चिरगांव में तय हो गई थी। रविवार को शादी थी। बारात आने में थोड़ा समय था। इसलिए काजल अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए विवाह घर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में चली गई।
रात 9.30 बजे मोटर साइकिल से एक युवक आया था। उसके हाथ में तमंचा था। मुंह पर रुमाल बांधें हुए था। उसने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तोड़ा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया है। इसी बीच सिरफिरे आशिक ने काजल को सीने में गोली मार दी थी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ी थी। परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि गोली लगाने वाला युवक काजल का प्रेमी था। वहीं नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो, इसलिए यह कदम उठाया।
Related Posts
![ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले सनकी आशिक ने दी जान, पुलिस को होटल में मिला शव](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/3821748-untitled-47-copy.webp)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments