Ballia News : पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकीं राजकुमारी, घर से अचानक हुई गायब

Ballia News : पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकीं राजकुमारी, घर से अचानक हुई गायब

बलिया : पति की मौत का सदमा पत्नी नहीं झेल सकीं। घर में पति का शव छोड़ पत्नी राजकुमारी अचानक गायब हो गई, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। इस बीच उफनाई सरयू नदी के किनारे एक सिंहोरा मिला है, जो राजकुमारी का ही बताया जा रहा है। इससे लोग कयास लगा रहे है कि पति वियोग में महिला शायद सरयू नदी में छलांग लगा दी हो। शनिवार की सुबह से स्थानीय लोग नदी में महिला की तलाश कर रहे है, पर अब तक राजकुमारी का कुछ पता नहीं चल सका है। उधर पति का शव घर पर ही पड़ा हुआ है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव की है। 

बिहरा गांव निवासी 62 वर्षीय विशेष सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की रात करीब एक बजे विशेष सिंह की सांसे थम गई। पति की मौत से 56 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सिंह को काफी सदमा लगा और वह रोने-बिलखने लगी। इसी बीच, राजकुमारी रात करीब दो बजे घर से चुपके से बाहर निकली और गांव से सटकर बह रही सरयू के तट स्थित छठ घाट पर अपना सिंहोरा रखकर नदी में छलांग लगा दी।

कुछ देर बाद परिवार वालों को जब यह पता चला कि राजकुमारी घर से गायब हैं तो हड़कम्प मच गया। इसके बाद परिजन पड़ोसियों के सहयोग से संभावित स्थानों पर छानबीन करने लगे। लेकिन उनका पता नहीं चल स्का। कुछ लोग तलाश करते हुए छठ घाट पर पहुंचे तो वहां राजकुमारी का सिंहोरा पड़ा मिला। इससे लोगों को संदेह है कि राजकुमारी नदी में कूद गई है। शनिवार की सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए है, पर अब तक राजकुमारी का पता नहीं चल सका है। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : कांटे की टक्कर में सहकारी समिति के सभापति बनें ईश्वर दयाल सिंह बलिया : कांटे की टक्कर में सहकारी समिति के सभापति बनें ईश्वर दयाल सिंह
बलिया : सहकारी समिति हुसेनाबाद के चुनाव में सभापति ईश्वर दयाल सिंह व उपसभापति उमादेवी चुनी गयी। गहमागहमी के बीच...
बलिया नगर को संवारने के नाम पर पटरी दुकानदार बेघर, सीएम और नगर विकास मंत्री को भेजा मांग पत्र
इस प्यार का क्या नाम दूं : प्रेमिका को कचहरी में छोड़कर प्रेमी फरार, जानें पूरा मामला
बलिया में मानव वध की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Ballia News : पति की मौत का सदमा नहीं झेल सकीं राजकुमारी, घर से अचानक हुई गायब
कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई की हत्या, मर्डर का LIVE वीडियो वायरल
बलिया : संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक कार्यक्रम की तैयारी को तहसील स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न