![शायर माता रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता : असना की टीम बनीं विजेता](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/img-20240628-wa0001.jpg)
बलिया : विद्युत तारों में उलझ गई युवक की जिन्दगी, मौत से मचा कोहराम
On
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा कस्बे में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कस्बा के पश्चिम मोहल्ला निवासी राजकुमार (24) मंगलवार की सुबह लघुशंका के लिए बाहर जा रहा था, तभी वह घर के पास से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार में किसी प्रकार उलझकर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, कोहराम मच गया। परिजनों की करूण-क्रंदन व चीत्कार से लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बिजली कर्मचारियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Latest News
02 Jul 2024 18:54:14
बैरिया, बलिया : एक युवक पर फिदा दो प्रेमिकाएं एक-दूसरे से उलझ गईं। पहले तो एक-दूसरे से लड़ी-भिड़ी, फिर दोनों...
Comments