NPS और UPS नहीं, हमें चाहिए OPS : बलिया में ऐतिहासिक रहा अटेवा का पेंशन आक्रोश मार्च ; देखें तस्वीरे

NPS और UPS नहीं, हमें चाहिए OPS : बलिया में ऐतिहासिक रहा  अटेवा का पेंशन आक्रोश मार्च ; देखें तस्वीरे

बलिया : NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष/अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में  NPS/UPS के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग के समर्थन में गुरुवार को जनपद के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक पेंशन आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च, बाइक जुलूस के रुप में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां NPS/UPS के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह ज्ञापन कार्यक्रम बलिया जिले के साथ-साथ देश के समस्त जिलों में संचालित किया गया। जुलूस में शामिल शिक्षक-कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी NPS एवं प्रस्तावित UPS के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया।

Atewa

अटेवा जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में सरकार से इन प्रायोगिक योजनाओं को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की, जिसका मार्च में उपस्थित सभी साथियों द्वारा सहर्ष अनुमोदन किया गया। आक्रोश मार्च में जनपद के कोने- कोने से हजारों शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहें। पेंशन आक्रोश मार्च को सफल बनाने में राकेश कुमार मौर्य (जिला महामंत्री), अखिलेश सिंह व लाल बहादुर शर्मा (दोनों जिला उपाध्यक्ष), संजय कुमार पाण्डेय (कोषाध्यक्ष), विनय राय (जिला प्रवक्ता), मलय कुमार पाण्डेय (संगठन मंत्री), पंकज कुमार सिंह एवं संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), गणेश कुमार सिंह (मंत्री), राजीव कुमार गुप्ता(कार्यकारिणी सदस्य), चित्रलेखा सिंह (महिला विंग संरक्षक), सरवत अफरोज जिला संयोजिका, बबिता तिवारी जिला मंत्री, सुनिधि राय, रंजिता सिंह, शर्मिला सिंह, लक्ष्मी पाठक, लक्ष्मी यादव, वैष्णवी, नीलम आदि मातृ शक्तियां और अटेवा की मूल जड़ सभी क्रांतिकारी ब्लॉक अध्यक्ष (विनोद यादव- मुरली छपरा, अजीत सिंह - बैरिया, अजय चौबे- बेलहरी, मुन्नू राम- रसड़ा, बीरेंद्र सिंह - गड़वार, रामजी वर्मा - बांसडीह, अंकुर त्रिपाठी- हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता- पंदह, क्रांतिदेव सिंह- नवानगर, उमेश चंद्र यादव- सीयर, विनय विसेन- चिलकहर, राकेश सिंह- नगरा आदि), अमरजीत यादव, अवनीश राय, कुलभूषण त्रिपाठी, राम नारायण यादव (राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त) राजेश सिंह, हरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, संजय खरवार, राम प्रवेश यादव, राहुल पाल, रंजन दीक्षित, राजकुमार गुप्ता, खुर्शीद आलम आदि जिले के सभी क्रांतिकारी शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Atewa

यह भी पढ़े बलिया : बाढ़ पीड़ितों में पांच हजार राशन किट और तिरपाल वितरित, देखें अब तक कितनों को मिला लाभ

आक्रोश मार्च को मिला लगभग सभी कर्मचारी संगठनों का अभूतपूर्व समर्थन

यह भी पढ़े बलिया : गंगा किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

बलिया अटेवा के आक्रोश मार्च को जिले के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। इसमे मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वय समिति, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वय समिति, राजेश पांडेय अध्यक्ष रा. क. महासंघ, योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष रा क सं परिषद, निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष जिला राजस्व निरीक्षक संघ,चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ/महामंत्री रा. क. महासंघ, हेमंत सिंह मंत्री रा क सं परिषद, राजेश कुमार सिंह (RSM), डा सुशील तिवारी विकास भवन कर्मचारी संघ, निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष लेखपाल संघ, रामनाथ पासवान अध्यक्ष रा क सं परिषद, सतीश कुमार सिंह संयोजक TSCT, रंजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष रा. क. महासंघ, प्रशांत सिंह मंत्री विकास भवन संघ, लाल साहब यादव अध्यक्ष उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, अजय सिंह अध्यक्ष प्रा शि संघ, अरुण सिंह संरक्षक वि बी टी सी एसोसियेशन, राम निवास यादव अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी संघ, घनश्याम चौबे अध्यक्ष वि बी टी सी वे एशोशिएशन, मुकेश सिंह डिविजनल सेक्रेटरी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, तेज बहादुर पांडेय अध्यक्ष ARP संघ बलिया, चंद्रदेव मिश्र अध्यक्ष सिंचाई संघ, प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, एच एन दुबे अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स रे संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, अजीत प्रताप यादव जू हा शिक्षक संघ बलिया, पंकज सिंह अध्यक्ष शिक्षा मित्र वे ए संघ, सतेंद्र नाथ राय अध्यक्ष प्रा शि संघ पंजीकृत 1160, शमशाद अली अनुदेशक संघ के सदस्यों के साथ बलिया, रफीउल्ला जी कृषि संघ,जल निगम समेत जनपद के अन्य तमाम संगठनों व विभागों के साथियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़े बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड

Post Comments

Comments

Latest News

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और...
बलिया GRP को मिली बड़ी सफलता : तमंचा और 825 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
बलिया : कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने Pricipal पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड
बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार
बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम