![यही है पीएम और सीएम को धमकी देने वाला बलिया का वह शख्स](https://www.purvanchal24.com/media-webp/c200x160/2024-06/screenshot_2024-06-18-13-37-35-38_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
बलिया में युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला बैरिया थाने में दर्ज कराया है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बिना समय गवाएं आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह ट्रेन से बच बचाकर बिहार भगाने की फिराक में था।
बताया जा रहा है कि युवती को शादी का झांसा देकर स्वजातीय युवक रोहित कुमार पुत्र मुन्ना राम उर्फ राम अवतार पिछले एक वर्ष से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बात शादी की आई तो इनकार कर दिया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है। वही पीड़ित युवती को महिला आरक्षी व परिजनों की अभिरक्षा में बयान व चिकित्सीय परीक्षण के लिए बलिया भेजा गया है।
शिवदयाल पांडेय मनन
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Comments