बलिया : नहीं रहे पूर्व प्रधानाचार्य हरिवंश सिंह
On




बैरिया, बलिया : लक्ष्मण छपरा गांव निवासी जयप्रकाश नारायण सेवाश्रम इंटर कॉलेज जयप्रकाश नगर के पूर्व प्रधानाचार्य हरिवंश सिंह (70) का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के गुरु रहे हरिवंश सिंह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी अंत्येष्टि रविवार को गंगा तट पर की गयी। उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने संवेदना व्यक्त किया है।
शिवदयाल पांडेय मनन
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2025 22:52:43
UP News : उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड की मौत से परेशान...
Comments