9 Match Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope

9 Match Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला दिन रहेगा। कोई बड़ा नुकसान आपको मसीबत में डाल सकता है। लोन लेना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना होगा। हमेशा समय एक जैसा नहीं होता। इस मुश्किल घड़ी से जल्द उबर जाएंगे। अच्छे कर्म का फल जल्द मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। निजी जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

वृषभ
आज आपके लिए बदलाव वाला दिन है। आप इसे समय की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकार भी कर सकते हैं, लेकिन प्रतिरोध के लिए भी तैयार रहें। आपका प्रेम जीवन सही दिशा पर चल रहा है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लेकिन उत्साह मनाने का कोई कारण भी नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में ले रखा है, तो उससे मनवांक्षित फल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

मिथुन
आज आपका दृढ़ संकल्प करियर में सफलता हासिल करने में मदद कर सकता है। आज आप अपनी काबिलियत के बलबूते सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको खुद पर भरोसा है और इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है। अचानक धन मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन होगा। इसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : युवक की दर्दनाक मौत, शिक्षक घायल

कर्क
आज नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। वर्कप्लेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास आपको ऊंचाई प्रदान कर सकता है। 

यह भी पढ़े 8 March ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह
आज आप पूरी निष्ठा के साथ सच को स्वीकार करेंगे। आपकी ईमानदारी और सचाई आपको समृद्ध बना सकती है। धैर्य और शांति से आज अपने कार्यों को निपटाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। लड़ाई-झगड़े को अवॉइड करें। 

कन्या
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। ये दिन नया बिज़नेस शुरू करने के लिए शुभ है। आपने यदि कोई रणनीति बनाई है, तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। 

तुला
आज आपको आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। लेकिन आपको सम्मान जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। प्यार में सफलता के योग हैं।  दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। परिवार के साथ कहीं छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं। ये यात्रा किसी उद्देश्य से भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

वृश्चिक
आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप दिन भर खुशहाल रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रह सकता है इसलिए सेहत का ध्यान रखने का प्रयास करें। धन कमाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए भी आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। अगर कोई काम आपका पहले से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होने की संभावना है। व्यावसाय में आपका दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। आज आप अपने पैसे के निवेश के बारे में भी प्लानिंग बनाएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा के योग हैं। मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। 

मकर
आज का दिन आपका सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपति का लाभ मिलेगा। आपको किसी चीज को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्ट्रेस नहीं लें।  आप जो चाहते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन संबंधी स्थितियां आपके फेवर में रह सकती हैं।

कुंभ
आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप रिलैक्स के मूड में हैं। कहीं  घूमने की योजना बनाएंगे और चिल करेंगे। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट काफी समय से रुका हुआ था तो ऊके शुरू होने की खुशखबरी मिल सकती है। फालतू में समय खर्च करने से बचें साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन अच्छा जाएगा।

मीन
आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश रह सकते हैं। वहीं पर आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि शाम के बाद समय आपके फेवर में हो जायेगा। पुराने दोस्तों से मेल मिलाप होगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। धन की कमी से मन में खिन्नता भी रह सकती है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, लिखा- 'मैं उसके बिना...' गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, लिखा- 'मैं उसके बिना...'
UP News : उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड की मौत से परेशान...
Ballia News : अभी पत्नी के हाथों से उतरा नहीं था मेहंदी का रंग और उजड़ गया सुहाग
बलिया पुलिस को मिली सफलता, संगीन मामले में दो युवक गिरफ्तार
बलिया में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म, ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार
भाजपा विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान : 'मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग से विंग बनवा दे सरकार, क्योंकि...'
Ballia News : कार की पॉवर विंडो में गर्दन फंसने से बालक की मौत, नई कार की पूजा कर लौट रहा था परिवार
बलिया में ट्यूशन पढ़ने गई कक्षा चार की छात्रा को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार