कोरोना पॉजिटिव लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी की मौत

कोरोना पॉजिटिव लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी की मौत


नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार (2 मई) को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। त्रिपाठी (62) की मौत रात करीब नौ बजे हुई।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे, जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। एक सूत्र ने बताया, “वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।” त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8 सितम्बर 2024 : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल 8 सितम्बर 2024 : आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो...
बलिया : आलोक सिंह मोनू बने सदस्यता अभियान के जिला संयोजक
बलिया पुलिस पर हमला करने वाले पति-पत्नी समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार
एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विद्यालय की दीवारों पर स्पष्ट अंकित करे MDM मेन्यू और शत प्रतिशत हो अनुपालन : बीएसए