पिंजरे से छूटते ही दहाड़ा जंगल का शेर, देखें वीडियो
The lion roared as soon as it was released from the cage




Lakhimpur Kheri : राजधानी लखनऊ के काकोरी के रहमान खेड़ा केंद्रीय उपोषण बागवानी संस्थान से रेस्क्यू किए गए बाघ को दुधवा टाइगर रिजर्व में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। 20 घंटे तक पिंजरे में बंद रहने के बाद बाघ पिंजरे से कूद कर दुधवा के जंगल में चला गया। पिंजरे खुलते ही बाघ ने दहाड़ मारी, उसके बाद दुधवा के जंगल में चला गया। बाघ की दहाड़ बहुत तेज थी।
लखनऊ के बाहरी इलाके में महीनों से आतंक मचाने वाले एक बाघ को आखिरकार पकड़ लिया गया। 91 दिनों तक चले अभियान के बाद वन अधिकारियों ने बुधवार शाम इस बाघ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। यह बाघ 200 किलोग्राम वजनी और लगभग 10 फीट लंबा है।
चार साल का यह नर बाघ आसपास के गांवों में लोगों और जानवरों के लिए खतरा बना हुआ था। इस बाघ ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया था, जिससे किसानों और पशुपालकों की आजीविका पर असर पड़ा। स्कूल भी बंद करने पड़े। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया, जैसे कैमरा ट्रैप, CCTV कैमरे और ड्रोन। अब इस बाघ को दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है।

Related Posts
Post Comments

Comments