बलिया पुलिस को देखते ही चटका नशा... मूर्ति खंडित करने में दो गिरफ्तार




बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने संत रविदास की मूर्ति को खंडित करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शत्रुघ्न राम पुत्र स्व. रामबडाई राम (निवासी परिवा, थाना फेफना, बलिया) व श्यामलाल राम पुत्र स्व. राम जन्म राम (निवासी नारायणपुर, थाना फेफना, बलिया) के खिलाफ धारा 298, 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दोनों पर शराब के नशे में रखी हुई संत रविदास जी की मूर्ति को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ खण्डित करने का आरोप है। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फेफना पुलिस टीम के उप निरीक्षक सत्येद्र चौधरी मय हमराह कां. चन्द्रशेखर आजाद द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शत्रुघ्न राम पुत्र स्व. रामबडाई व श्यामलाल राम पुत्र स्व. राम जन्म राम को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। अभियुक्त शत्रुधन राम और श्यामलाल पर धारा 60 आबकारी अधिनियम पहलेसे पंजीकृत है।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Comments