पुलिस लाइन के आवास में मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

पुलिस लाइन के आवास में मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रहे सिपाही का मंगलवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आवास से बदबू आने से पड़ोसी परेशान थे। कमरे का गेट भी अंदर से बंद था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जब गेट खोला गया तो मंजर देख सभी के होश उड़ गए। बताया गया कि यह शव औरैया जिले के रहने वाले सिपाही धर्मेंद्र का है। अपर पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

औरैया जिले के सलैया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह सिपाही थे। पुलिस लाइन के ब्लाक-छह के आवास संख्या 8 में वह रहते थे। इनके पड़ोस में हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह रहते हैं। उन्होंने आरआई को जानकारी दी कि पास के आवास से बदबू आ रही है। आवास अंदर से बंद होना प्रतीत हो रहा है। इस पर फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ फील्ड यूनिट को लेकर पहुंचे। आरआई, सीओ की मौजूदगी में आवास पर जब पुलिस पार्टी आगे बढ़ी तो मुख्य दरवाजा खुला था।

वीडियोग्राफी के बीच पुलिस की टीम अंदर बढ़ी तो देखा कि चारपाई के ऊपर सिपाही धर्मेंद्र का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। बदबू से पूरा कमरा भरा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि पांच छह दिन पुराना हो। शव के आस पास चारपाई के नीचे शराब के बोतले पड़े थे। घटना की जानकारी उसके पिता को दी गयी। पिता त्रिभुवन सिंह व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और बेटे का शव देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। बोले पुत्रवधू किरन उनसे अलग औरैया में रहती है। बेटा 2021 में पुलिस में भर्ती हुआ था। प्रतापगढ़ में उसने ट्रेनिंग की थी।

कानपुर में उसकी तैनाती रही फिर फतेहगढ़ आ गया। इसके बाद जीआरपी में तबादला हो गया था। बाद में फिर फतेहगढ़ वापस आ गया। बेटे की मौत कैसे हुयी समझ में नहीं आ रहा है। बेटा शराब पीने का आदी हो गया था। उसका पत्नी से विवाद रहता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार ने बताया कि सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके परिवार के लोगों की मौजूदगी में शव के पंचनामे की कार्रवाई की गयी है। वीडियोग्राफी और पैनल के बीच पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिपाही एक साल से गैरहाजिर चल रहा था। इसको लेकर उसे नोटिस भी भेजा जा चुका था।

यह भी पढ़े खुली जीप पर प्रेमचंद्र बैरवा के बेटे ने बनाया Reel, वीडियो वायरल ; डिप्टी सीएम ने दी सफाई

Post Comments

Comments

Latest News

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और...
बलिया GRP को मिली बड़ी सफलता : तमंचा और 825 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
बलिया : कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने Pricipal पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड
बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार
बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम