12 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Today's Horoscope




मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच -समझकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान के योग हैं। क्रोध से बचें। ऑफिस में आज काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा करने को मिल सकता है, जो तरक्की के रास्ते खोल देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सफलता कदम चूमेगी।
वृषभ
आज आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच सकते हैं। आपकी अपेक्षाएं भी बढ़ जाएंगी। आज आपको एक सीख भी लेनी होगी, वो यह कि आप खुद को जमीन से जोड़कर रखें। आज थकान महसूस हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ आपके करीबी और प्रियजन हमेशा खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय अनुकूल है।
मिथुन
आज दिन खुशियों से भरा और खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दिन मौज मस्ती वाला है। किसी दोस्त से लाभ हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन मिलने के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अनुकूल है। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। मन से नहीं, दिमाग से निर्णय लें।
कर्क
आज आप कई योजनाओं में व्यस्त रह सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। आप एक लक्ष्य निर्धारित करेंगे, जिसे समय पर करना आपके लिए चुनौती होगी। ये कार्य आपके लिए काफी अहमियत रखता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस मामले में संयम से काम लें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
सिंह
आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। कुछ पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आप मेहनत से दूर नहीं भागेंगे। संघर्ष करेंगे और चुनौती को सफलतापूर्वक कर लेंगे। आज भाग्य आपके साथ होगा। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी। नजरिया सकारात्मक रखें। जो आप चाहते हैं, उसमें बिलंब हो सकता, लेकिन मिलेगा जरूर। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। किसी काम को करने की प्रबल इच्छा होगी। जब तक उस कार्य को नहीं कर लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। यकीनन, आज आज आपका कोई सपना सच हो सकता है। भाग्य का साथ है। किस्मत चमकने का दिन है, जिसमें आपकी मेहनत और लगन शामिल है। घर-परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपकी तलाश पूरी हो सकती है। समय अनुकूल है। निर्णय ले सकते हैं। हां, घर के वरिष्ठों की सहमति जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला
आज आप ऐसे लोगों से सलाह-मशविरा लेने पर विचार कर सकते हैं, जो कभी आपके खिलाफत करते थे। असल में वो अब आपको सही राय दे सकते हैं। उनकी सलाह काफी मददगार साबित हो सकती है। आज आप बहुत कल्पनाशील रहेंगे और खुद को वास्तविक दुनिया से दूर रखना पसंद करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। बचत पर फोकस करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक
आज बिगड़ी चीज़ों को सुलझाने का समय है। ऐसा करने आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको सभी बाधाओं को पार करने में मदद करेग। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। काम-धंधे के प्रति आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। शाम के बाद समय अनुकूल होगा। रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी।
धनु
आज का दिन थोड़ा आपके कठिन-सा दिखाई दे रहा है। किसी प्रोजेक्ट को हाथ में ले सकते हैं। भविष्य में मुनाफा वाला साबित हो सकता है। लचीला बनें और बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करें। आपका दिमाग बिल्कुल अलग गति से चलेगा और आप कुछ जटिल विचारों को संभालने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। आर्थिक पक्ष कमजोर है। किसी से उधार मांगना पड़ सकता है।
मकर
आज आपकी भावनाएं आहत कर सकती हैं। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ रह सकती है। किसी के बहकावे में नहीं नहीं आएं, नुकसान उठाना पड़ सकता है। हेल्थ में सुधार आएगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। निजी जीवन में बॉन्डिंग शानदार है। साथ के साथ डिनर पर जा सकते हैं। वाहन धीमे चलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायी रहेगा।
कुंभ
आप दोस्तों से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को महत्व दें। आपके पेशेवर जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उच्च पद का प्रस्ताव मिल सकता है। बचत पर फोकस रखें। शेयर बाजार में नुकसान के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जिनसे प्यार करते हैं, उनसे दिल की बात साझा करने से हिचकिचाएं नहीं।
मीन
आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी ख़ुशी कभी गम की स्थिति रहेगी। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारन बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर अंधविश्वास धोखा दिला सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर है, लेकिन जल्द ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी प्रमोशन दिलवा सकती है।

Related Posts
Post Comments

Comments