बलिया : बाढ़ पीड़ितों के बीच 'राहत' लेकर पहुंचे मंत्री, छलका प्रभावितों का दर्द

बलिया : बाढ़ पीड़ितों के बीच 'राहत' लेकर पहुंचे मंत्री, छलका प्रभावितों का दर्द

बैरिया, बलिया : योगी जी की सरकार जनता की है। जनता की हितों के रक्षा लिए हमारी सरकार किसी भी स्तर पर जा सकती है। जनता के हितों के मूल्यो पर किसी भी अधिकारी को मनमानी करने की छूट नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही तय है। उक्त बाते है जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू के, जो शुक्रवार को चांद दियर के 650 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट व तिरपाल वितरण के समय व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यह प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के समय सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को बनाकर चालू कर दिया जाएगा। भोजन, चिकित्सा, पानी या अन्य जरूरतो को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी पूरा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसी भी बाढ़ पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री दानिश अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, परमेश्वर गिरी, नंद जी सिंह,दिलीप गुप्ता, सुरेश सिंह, अध्यापक राजेश्वर मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग अपने विचार रखें।

एनएच का किया निरीक्षण

यह भी पढ़े जेल से छूटकर आए रेप के आरोपी ने छात्रा को बीच रास्ते में मारी गोली, मौत

राहत किट वितरण करने के बाद मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू व अन्य विशिष्ट जन राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए कटान स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, एनएचआई के परियोजना प्रबंधक एसपी पाठक, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, रजनीश सिंह व बैरिया सर्किल के विभिन्न स्थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

यह भी पढ़े बलिया डीएम का बड़ा एक्शन, एक अभियुक्त को किया जिला बदर

मंत्री के सामने छलका बाढ़ पीड़ितों का दर्द 

यह भी पढ़े बलिया : जिला कमिश्नर बने डाॅ. विश्वरंजन सिंह और उमा सिंह 

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालू के समक्ष शुक्रवार को चांद दियर के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बाढ़ पीड़ितों छलक पड़ा। बाढ़ पीड़ितो ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो नाव की व्यवस्था है न भोजन मिल रहा है। न पानी मिल रहा है। केवल जुबानी जमा खर्च हो रहा है। अधिकारी और नेता आ रहे हैं। फोटो खिंचवाकर चले जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत एक दो लोग नहीं, बल्कि कई बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री द्वय के समक्ष किया। इस पर मंत्री दानीश अंसारी ने लोगों को भरोसा दिया कि आप लोगों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारी आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करेंगे। आपका ख्याल करेंगे।

साथ ही उप जिलाधिकारी से पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था करने को निर्देश दिया जा रहा है। बावजूद इसके अगर कोई असुविधा हो तो आप लोग बताएं। किसी को बक्सा नहीं जाएगा। जनता हमारी है। जनता के मूल्य पर अधिकारियों को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। मंत्री दयालू मिश्रा ने उप जिलाधिकारी बैरिया को निर्देश दिया कि नाव के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो हमेशा नाव के संचालक पर व्यवस्था में लगा रहेगा।

...तो ये रही बाढ़ राहत केंद्र की व्यवस्था

कम्मोजिट विद्यालय टोला शिवन राय मे बने बाढ़ राहत केंद्र में गुरुवार को एक बूढी महिला सावित्री देवी निवासिनी चांद दियर व आठ नौ बच्चे पहुंचे थे, जिन्हें प्रशासन की तरफ से दिन में भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। तब विद्यालय के अध्यापक ने एमडीएम के बने भोजन में से महिला और बच्चों को भोजन कराया। रात में दस बजे लंच पैकेट लेकर एक सफाई कर्मी पहुंचा था। बाढ़ राहत केंद्र पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उक्त महिला व बच्चे भी वहां से चले गए थे। लगातार बाढ़ पीड़ित भोजन और सरकारी व्यवस्था की शिकायत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी को हकीकत नहीं मालूम है। यहां बाढ़ पीड़ित परेशान है।

शनिवार को चालू हो जायेगा एनएच 31

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को शनिवार की सुबह तक बनाकर चालू कर देने का भरोसा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबन्धक एसपी पाठक ने स्थानीय प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों को दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एनएच 31 के बाढ़ से टूट जाने से उत्तर प्रदेश बिहार का संपर्क कट गया है। इससे उत्पन्न स्थिति की असुविधाओं से मैं भली भांति परिचित हूं। इसे तत्काल ठीक करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर इंजीनियर और संसाधन लगाए गए हैं। इसके लिए रात दिन कार्य होगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित
लखनऊ : संयुक्त शिक्षा निर्देशक आजमगढ़ की आख्या पर शासन ने मऊ में तैनात बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक...
बलिया : बाढ़ पीड़ितों के बीच 'राहत' लेकर पहुंचे मंत्री, छलका प्रभावितों का दर्द
बलिया : इलाज के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, गोरखपुर में थी तैनाती
बलिया डीएम का बड़ा एक्शन, एक अभियुक्त को किया जिला बदर
बलिया : बेटा बीमार, फिर भी भाजपा नेता ने मृतक आश्रित के प्रति दिखाया बड़ा दिल
पुलिस की गिरफ्त में आता देख फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, मौत 
मैं गांव वालों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं... बलिया का युवक रेफर, दो वीडियो वायरल