बलिया : बाढ़ पीड़ितों में पांच हजार राशन किट और तिरपाल वितरित, देखें अब तक कितनों को मिला लाभ

बलिया : बाढ़ पीड़ितों में पांच हजार राशन किट और तिरपाल वितरित, देखें अब तक कितनों को मिला लाभ

बैरिया, बलिया : बैरिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आई बाढ़ से परेशान पीड़ितों में अब तक पांच हजार राशन किट व पांच हजार तिरपाल का वितरण किया गया है। तीन हजार राशन किट व तीन हज़ार तिरपाल का डिमांड भेजा गया है। राहत कीट व तिरपाल प्राप्त होते ही शेष बाढ़ पीड़ितों में वितरित कर दिया जाएगा।

उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि अठारह हजार फूड पैकेट का वितरण ग्राम पंचायत चांद दियर के विभिन्न पुरवों के बाढ़ पीड़ितों में किया गया है। वहीं, गृह अनुदान के रूप में शिवाल मठिया, गोपाल नगर टाडी के बाढ़ पीड़ितों में 55 लाख रुपए का भुगतान  कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिवाल मठिया में सात पक्का मकान व गोपाल नगर टाडी में 43  पक्का मकान, तीन कच्चा मकान व एक झोपड़ी कटान में धराशाई हुआ है।

वहीं 222 किसानों का उपजाऊ जमीन सरयू नदी में विलिन हो गया था। जिसमें 213 किसानों को 18 लाख 77118 रुपए का अनुदान भुगतान कर दिया गया है। 9 किसानों का भुगतान बाकी है। धन का डिमांड किया गया है। धन स्वीकृत होते ही शेष किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि आसन्न बाढ़ में जिन किसानों का फसल नष्ट हुआ है। लेखपाल उसका सर्वे करने में लगे है। एक सप्ताह के भीतर सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होने पर किसानों को भी मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं सहयोग में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अभी भी चांद दियर मे हाक्ड कुक्ड फुट वितरण का कार्य चल रहा है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम

Post Comments

Comments

Latest News

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और...
बलिया GRP को मिली बड़ी सफलता : तमंचा और 825 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
बलिया : कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने Pricipal पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड
बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार
बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम