Ballia News : शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाने में युवक गिरफ्तार

Ballia News : शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाने में युवक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विकासचन्द पाण्डेय मय हमराह पुलिस फोर्स व सर्विलांस सेल की मदद से धारा 67 आईटी एक्ट व धारा 338/336 (3)/340 (2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त आशीष राय पुत्र अवधेश राय (निवासी जजौली थाना सिकन्दपुर बलिया) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वह मोबाइल भी बरामद हुई है, जिससे अश्लील वीडियो पीड़िता के वाट्सअप पर भेजा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के पति ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि विद्यालय के हास्टल में रहने वाली मेरी पत्नी नहाने के बाद कपड़ा बदल रही थी। इसी बीच किसी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जजौली निवासी आशीष राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया, जिससे अश्लील वीडियो शिक्षिका के व्हाट्सएप पर भेजा गया था। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र.नि. विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
2. निरीक्षक श्री  विश्वनाथ यादव सर्विलांस सेल बलिया।
3. निरीक्षक श्री संजय सिंह एसओजी बलिया।
4. मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सर्विलांस सेल बलिया।
5. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल बलिया।
6. आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल बलिया।
7. आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस सेल बलिया।
8. आरक्षी विनोद रघुवंशीय सर्विलांस सेल बलिया।
9. हे.का. दिलीप कुमार एसओजी बलिया।
10. हे.का. मंगला प्रसाद सिंह एसओजी बलिया।
11. हे.का. अमरदेव  यादव एसओजी बलिया।
12. का. विश्वविजय सिंह एसओजी बलिया।
13. का. सूर्यप्रकाश एसओजी बलिया।
14. का. पंकज सिंह एसओजी बलिया।
15. कम्प्यूटर आपरेटर राजू यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
16. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
17. का0 सोनू द्वितीय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
18. का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Green Field Expressway : बलिया के इस इलाके में गतिरोध खत्म, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर
Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव निवासी इंटर कॉलेज खंडवा के सहायक अध्यापक का असामयिक निधन हृदय...
प्यार, बेवफाई और खूनी इंतकाम : शिक्षक फैमिली हत्याकांड के आरोपी ने फिर खेला खौफनाक खेल, एनकाउंटर में घायल
बलिया में तैनात सिपाही ने चैंबर में घुसकर हथौड़े से किया डॉक्टर पर हमला, फिर...
शिक्षक फैमिली हत्याकांड का कातिल गिरफ्तार : सामने आई चार लोगों की हत्या की असली वजह
Ballia News : बलिया में युवक को घोंपा चाकू, गंभीरावस्था में रेफर
Aaj ka Rashifal : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 अक्टूबर का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया : विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली एक और बेजुबान की जान, स्कूल के पास की घटना