Ballia News : अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो ; जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो ; जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर आयी 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।

क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोरी अपने मौसी के घर गयी थी। मौसी के घर से वह अपने घर जाने के लिए निकली, तभी रास्ते में मौसी के गांव का ही एक युवक किशोरी को अपने एक साथी की मदद से बाइक पर बिठाकर बलिया शहर में अपने एक परिचित के घर लेकर चला गया। युवक ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर कई बार दुराचार किया तथा वीडियो भी बना लिया।

मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके साथी के खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी 21 सितम्बर को अपनी मौसी के यहां गयी हुई थी। जब वह गांव से बाहर निकली तो युवक ने उसे अपने एक साथी के साथ बाइक पर जबरदस्ती बैठा लिया। उसे बलिया शहर के अपने किसी परिचित के घर ले गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर युवक ने उसके साथ कई बार दुराचार वीडियो भी बना लिया।

इस दौरान मेरी बेटी की खोजबीन बढ़ने पर वह उसे शहर के अज्ञात स्थान पर छोड़कर भाग गया। उसने मेरी पुत्री को धमकी दिया कि यदि किसी से शिकायत करोगी तो तुम्हारा वीडियो पूरे गांव के युवकों व रिश्तेदारों में भेज देंगे। युवक के छोड़ने के बाद मेरी बेटी ने किसी की सहायता से फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर के लोग उसे बलिया जाकर वापस घर ले आये। घटना को लेकर मेरी बेटी कुछ भी बताने से डरी हुई थी। काफी देर बाद उसने घरवालों को आपबीती बताई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।

यह भी पढ़े बलिया जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर गौरव राय सस्पेंड, जानिएं पूरा मामला

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया के इस इलाके में एक अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम पांच तक नहीं रहेगी बिजली

 

यह भी पढ़े बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार

Post Comments

Comments

Latest News

थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा थार सवार बदमाशों ने ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाशों ने मंडी के एएसआई और एलडीसी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और...
बलिया GRP को मिली बड़ी सफलता : तमंचा और 825 कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
बलिया : कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने Pricipal पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
बलिया में खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : 89 लाइसेंस निरस्त, 9.46 लाख लगा अर्थदण्ड
बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार
बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम