एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क एक्सीडेंट : चार लोगों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क एक्सीडेंट : चार लोगों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बनारस से आगरा जा रही एक डबल डेकर बस तेज गति से पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बादअफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। यात्रियों के बचाव के लिए बस की खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। 

हादसे के वक्त बस में सवार अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज झटका लगने से सामने की सीटों पर बैठे यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : युवक की दर्दनाक मौत, शिक्षक घायल

Post Comments

Comments

Latest News

होली परंपरागत उत्सव नहीं, हैं जीवन का मनोविज्ञान मनोवैज्ञानिक दर्शन होली परंपरागत उत्सव नहीं, हैं जीवन का मनोविज्ञान मनोवैज्ञानिक दर्शन
"होली पर्व" मात्र एक परंपरागत उत्सव नहीं; जीवन का मनोविज्ञान है, और इसका एक अपना विशिष्ट सामाजिक दर्शन भी है।...
Virat Kohli के एक रन पर आउट होने का लगा सदमा, प्रियांशी की हार्ट अटैक से मौत
JNCU BALLIA : कुलपति ने रिलीज किया युवा संसद का पोस्टर, प्रतिभागिता के लिए यहां करायें रजिस्ट्रेशन
अलर्टमोड में बलिया पुलिस, एसपी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग, दे रहे अमन का संदेश
बलिया डीएम का एक्शन, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
12 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, लिखा- 'मैं उसके बिना...'